फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapith Counseling for admission to 42 courses to be held over 11 days in varanasi

काशी विद्यापीठ: 11 दिन में होगी 42 कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग, 21-31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया

Wed, 19 Aug 2026 02:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 19 Aug 2026 02:41 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 11 दिन में 42 कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग होगी। 21 से 31 अगस्त तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। पहले दिन तीन कोर्स के अभ्यर्थियों को बुलाया गया। 

विज्ञापन
Kashi Vidyapith Counseling for admission to 42 courses to be held over 11 days in varanasi
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में पीजी में 42 कोर्स में दाखिले के लिए 11 दिन तक काउंसिलिंग चलेगी। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए 21 से 31 अगस्त तक की तिथि तय की गई है। पहले दिन तीन कोर्स की काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इन दिनों नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मंगलवार को एमसीए, एमएड सहित 42 कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग तिथि जारी कर दी गई। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 21 अगस्त को एमसीए, पीजीडीसीए, एमएड की काउंसिलिंग होगी। वहीं, 22 अगस्त को एलएलबी व एलएलएम की काउंसिलिंग, 25 अगस्त को बीएससी एजी, एमएससी एजी (गंगापुर परिसर) की, 27 अगस्त को सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रम, एमए उर्दू, एमटीटीएम सहित कई कोर्स में दाखिले होंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; स्क्रब टायफस का खतरा: बीएचयू में 15 दिन में पांच बच्चों का इलाज, वायरल फीवर के साथ मिल रहे इस बीमारी के लक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव ने बताया कि 29 अगस्त को पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड गाइडेंस, डिप्लोमा इन कर्मकांड सहित 10 कोर्स जबकि 30 को एमए अर्थशास्त्र समेत सात और अंतिम दिन 31 अगस्त को एमए समाजशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एमएससी जंतु विज्ञान, एमकॉम, एमएफए (पेंटिंग/अप्लाइड आर्ट्स/स्कल्पचर) की काउंसिलिंग आयोजित है। कुलसचिव ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर बने काउंटर पर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करता है तो उसका अभ्यर्थन निरस्त मानते हुए दोबारा मौका नहीं दिया जायेगा।

18 अगस्त को 222 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को पीजी पाठ्यक्रमों में 222 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराकर प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि प्रवेशित विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउंसिलिंग स्थल पर ही प्रदान किया गया। 19 अगस्त को एमए इतिहास व एमए समाजशास्त्र की काउंसिलिंग शिक्षा शास्त्र संकाय भवन और एमएस डब्ल्यू की काउंसिलिंग समाजकार्य संकाय में होगी। प्रो. कामिल ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित यूजी-पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र में अर्हकारी परीक्षा के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर का अंकपत्र अपलोड नहीं किया है। उनके आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 21-23 अगस्त तक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर करेक्शन विंडो ओपन किया जा रहा है। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ही पोर्टल पर अपने आईडी से लॉगिन कर संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed