फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर में सीएम की सभा में युवाओं ने जमकर मचाया उत्पात, तस्वीरों मे देखें अराजकता

Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: shashikant misra Updated Sun, 23 Dec 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Youth ruckus in employment fair in ghazipur
कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : self
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर के स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का उद्घाटन करने पहुंचे। रोजगार मेले का पहला दिन दुर्व्यवस्था की भेंट चढ़ गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 

पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा 

Youth ruckus in employment fair in ghazipur
फेंकी गई कुर्सियां - फोटो : amar ujala
शनिवार को मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर किया। इस बीच एकाएक पंडाल में भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण न होने और व्यवस्था से नाराज युवा उनके भाषण के दौरान हूटिंग करते रहे। 
 
Youth ruckus in employment fair in ghazipur
ghazipur - फोटो : amar ujala
कुर्सियां उछाली गईं और गमछे तक फेंके गए। आला अफसर फेंके जा रहे गमछों को हवा में पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। सभा में बढ़ रही अराजकता को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सभा को संक्षिप्त कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Youth ruckus in employment fair in ghazipur
ghazipur - फोटो : amar ujala
सीएम योगी शरारती तत्वों के उपद्रव को देख मुश्किल से पांच मिनट का भाषण देकर वहां से निकल लिए। किसी तरह से मुख्यमंत्री के हाथों से आयोजकों ने दो लोगों को नियुक्ति पत्र दिलाने के साथ कार्यक्रम समाप्त कराया। 

 
विज्ञापन
Youth ruckus in employment fair in ghazipur
ghazipur - फोटो : amar ujala
सीएम के जाते ही अभ्यर्थियों का उपद्रव और तेज हो गया। नारेबाजी और दुर्व्यवस्था का विरोध करते हुए कई कंपनियों के स्टालों पर तोड़फोड़ की गई। परिसर में कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर भी फेंके। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed