{"_id":"619c7391179e1820551e1d1f","slug":"yamuna-expressway-preparing-to-change-the-name-will-be-named-after-former-prime-minister-atal-vihari-bajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि: यमुना एक्सप्रेसवे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने की तैयारी, 25 नवंबर तक हो सकता है एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि: यमुना एक्सप्रेसवे का नाम अटल बिहारी वाजपेयी करने की तैयारी, 25 नवंबर तक हो सकता है एलान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने 25 नवंबर को जेवर आ रहे हैं। खबर है कि उसी दिन प्रदेश की योगी सरकार इस मार्ग का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी कर देगी।
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के विश्वस्तरीय सड़क मार्ग यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। इस एक्सप्रेस-वे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए 25 नवंबर को जेवर आ रहे हैं। खबर है कि उसी दिन प्रदेश की योगी सरकार इस मार्ग का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे ग्रेटर नोएडा के परी चौक से शुरू होकर आगरा के कुबेरपुर पर खत्म होता है। इसके बाद वहां से लखनऊ के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे शुरू हो जाता है। यमुना एक्सप्रेस-वे की लंबाई 165 किलोमीटर है और इस पर तीन टोल प्लाजा हैं।