सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire broke out in the forests of Phalanti

Bageshwar News: फल्यांटी के जंगलों में भड़की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the forests of Phalanti
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में फायर सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर के निकटवर्ती फल्यांटी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई। चिलचिलाती धूप और सूखी घास के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos

सोमवार को फल्यांटी के पहाड़ों पर लगी आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दीं। आग के कारण समूचे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया है जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हवा के साथ आग की लपटें तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवरों के भी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख करने का खतरा बढ़ गया है। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि फल्यांटी के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए टीम को तत्काल मौके पर भेज दिया गया है। वन संपदा को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed