सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers announced boycott of elections for road construction.

Bageshwar News: सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers announced boycott of elections for road construction.
विज्ञापन

Trending Videos

कपकोट (बागेश्वर)। सीएम की घोषणाओं को विभागीय सुस्ती का दीमक चाट रहा है। भैंसूड़ी कुटीर और नरगड़ा गांव के लिए सीएम घोषणा संख्या 190/2021 के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। शासन-प्रशासन के इसी ढुलमुल रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने जनता दरबार में प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क नहीं बनने पर आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की मांग की।
सोमवार को तहसील परिसर पहुंचीं ग्राम प्रधान मंजू देवी और प्रधान दीक्षा राठौर व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का सर्वे साल 2012-13 में ही पूरा हो चुका था। लंबे इंतजार के बाद साल 2021 में सीएम ने सड़क निर्माण की घोषणा भी की, लेकिन हकीकत में जमीन पर एक पत्थर तक नहीं हिला। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे इन गांवों की ढलानों पर दम तोड़ रहे हैं। सड़क के अभाव में बीमार बुजुर्ग, गर्भवतियों और दिव्यांगों को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए आज भी डोली का ही सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर मार्च माह तक सड़क निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर ग्रामीण आनंद सिंह कोश्यारी, तारा सिंह, मनोज और चंदन, पनी राम, महेश, कमल, भगवत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed