{"_id":"6993586a84b71b24c502b343","slug":"magnesite-factory-workers-surrounded-the-md-in-the-collectorate-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122394-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मैग्नेसाइट फैक्टरी के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया एमडी का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मैग्नेसाइट फैक्टरी के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया एमडी का घेराव
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मैग्नेसाइट कंपनी झिरौली के कर्मचारियों ने वेतन का भुगतान करने और फैक्टरी खोलने की मांग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी के एमडी का घेराव कर डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम की ओर से एक महीने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने एक महीने तक आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। मांग पूरी नहीं होने पर डीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने की भी चेतावनी दी है।
सोमवार को फैक्टरी के कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम कार्यालय में धरना देने पहुंचे थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने कंपनी के एमडी योगेश शर्मा का घेराव किया। कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी बसंत कुमार ने भी वार्ता में हिस्सा लिया। बाद में कर्मचारियों का शिष्टमंडल डीएम से मिला।
कर्मचारी शांति लाल ने बताया कि पूर्व में आंदोलन के बाद एमडी की ओर से हर महीने 15 तारीख तक वेतन का भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया था। फैक्टरी खोलने की भी बात की गई थी। अब भी अक्तूबर 2024 के बाद से कर्मचारियों को रुका हुआ वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी आंदोलन का मन बनाकर आए थे, डीएम की ओर से एक महीने के भीतर समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर भूपेंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, राकेश कुमार, तारा चंद्र, पवन कुमार, चिरंजीत कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos