सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard attacks scooter rider, youth's presence of mind saves his life

Bageshwar News: स्कूटी सवार पर तेंदुए का हमला, युवक की सूझ-बूझ से बची जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks scooter rider, youth's presence of mind saves his life
विज्ञापन

Trending Videos

गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर शाम बाजार से घर लौट रहे एक स्कूटी सवार युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत रही की युवक ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद से नगर क्षेत्र में भारी दहशत व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम रवि सिंह बाजार से अपना काम निपटाकर स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह गैस गोदाम वाली सड़क पर पहुंचे, घात लगाकर बैठा तेंदुआ उनकी ओर झपटा लेकिन रवि ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्कूटी भगा दी जिससे वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीण इलाकों के बाद अब नगर पंचायत क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता ने लोगों की नींद उड़ा दी है। टीट बाजार क्षेत्र में डर का आलम यह है कि शाम ढलते ही व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....कोट
तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। लोगों से अपील है कि वे शाम के समय अकेले सुनसान रास्तों पर न निकलें और बच्चों को भी अकेले बाहर न भेजें। सावधानी ही बचाव है। -महेंद्र सिंह गुसाईं, रेंजर, बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed