सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Terror-causing leopard captured in cage, sent to rescue centre Almora

Bageshwar News: दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बागेश्वर जिले के मनकोट और छाती गांव में दहशत कई दिनों से चल रही थी। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में रविवार को खौफ का पर्याय बना तेंदुआ कैद हो गया। 

Terror-causing leopard captured in cage, sent to rescue centre Almora
बागेश्वर के छाती गांव में पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बागेश्वर जिले के मनकोट और छाती गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार रविवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने बड़ी राहत महसूस की है। कैद तेंदुए की पशुपालन विभाग से जांच कराकर वन विभाग ने रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया है। पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ रिहायशी इलाकों में लगातार धमक दे रहा था।

Trending Videos


शनिवार को एक ग्रामीण के घर पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल रिकॉर्ड हुई थी जिसमें वह आंगन से गुजरता हुआ दिखाई दिया था। इसी सटीक जानकारी के आधार पर रेंजर केवलानंद पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम पिंजरे की जगह बदली थी। विभाग की यह रणनीति कारगर साबित हुई और रविवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के पिंजरे में फंसने की आहट सुन कर ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू कर रेंज मुख्यालय पहुंचाया।पशु चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि तेंदुए की उम्र 11 से 13 साल के बीच प्रतीत हो रही है। वह पूरी तरह स्वस्थ है। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से लोग बेहद डरे हुए थे। कुछ दिन पहले ही उसने दिनदहाड़े बकरी को अपना निवाला बनाया था जबकि मनकोट गांव में एक बुजुर्ग महिला पर हमले की घटना के बाद से ही वन विभाग अलर्ट मोड पर था। विभाग ने 10 ट्रैप कैमरे लगाए थे।

ग्रामीण के सीसीटीवी फुटेज के के आधार पर शनिवार को पिंजरे की जगह बदली गई थी जिसके बाद आज तड़के तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत अभी भी निगरानी जारी रहेगी।-केवलानंद पांडेय, रेंजर, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed