{"_id":"698087f44147ee979a0fff46","slug":"video-demonstration-held-to-demand-change-in-survey-of-motorway-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: मोटर मार्ग की सर्वे बदलने की मांग के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: मोटर मार्ग की सर्वे बदलने की मांग के लिए किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:48 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में रवाईखाल क्षेत्र के रदगड़ा तोक में रहने वाले ग्रामीणों ने सड़क की सर्वे पर सवाल उठाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क कटान के दौरान मकानों को नुकसान होने की आशंका जताई। डीएम को ज्ञापन देकर जनहित में सर्वे बदलने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के नेतृत्व में रदगड़ा तोक की महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची। ग्रामीणों का कहना है बिजोरीझाल से रवाईखाल तक बन रही सड़क उनके तोक के समीप से होकर बनाई जा रही है। कहा कि जिस स्थान से सड़क की सर्वे की गई है, वहां कटान होने से बारिश के दौरान तोक के 13 घरों को नुकसान होने की प्रबल आशंका है। कहा कि ग्रामीण सड़क के विरोधी नहीं है, बल्कि उनके घरों को नुकसान से बचाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भटवागैर या अन्य स्थान से सड़क निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर गोविंदी देवी, जागृति परिहार, कमला देवी, रेखा देवी, अंबा देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।