{"_id":"6a3c279d2e1896910605f444","slug":"expressed-gratitude-to-cm-dhami-for-the-resolution-of-the-karnaprayag-nagarasu-issue-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-144968-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कर्णप्रयाग-नगरासू प्रकरण के निस्तारण पर सीएम धामी का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कर्णप्रयाग-नगरासू प्रकरण के निस्तारण पर सीएम धामी का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर। उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण के निस्तारण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
बुधवार को हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में नामधारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों मामलों में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की जांच हरिद्वार एसएसपी कर रहे हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में दोनों यात्राएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
नामधारी ने कहा कि उत्तराखंड में श्री हेमकुंड साहिब, श्री रीठा साहिब और श्री नानकमत्ता साहिब जैसे प्रमुख सिख धार्मिक स्थल हैं जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य को स्वीकार नहीं करेगी।