सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Route diversions will be in place in the district tomorrow; check the plan before leaving home.

Udham Singh Nagar News: कल जिले में रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Route diversions will be in place in the district tomorrow; check the plan before leaving home.
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुहर्रम पर पुलिस ने 26 जून के लिए रूट डायवर्जन किया है। जुलूस के दौरान सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक डायवर्जन प्लान जारी रहेगा। घर से निकलने से पहले प्लान जरूर देख लें। इस दौरान शहर में सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। एसएसपी अजय गणपति ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद

--
इस तरह जाएंगे वाहन
दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले वाहन
काशीपुर, हरिद्वार, सितारगंज, खटीमा, जनपद नैनीताल और अन्य पर्वतीय जिलों की ओर जाने वाले समस्त वाहन रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार और काशीपुर की ओर से आने वाले वाहन
रामपुर, बरेली, सितारगंज, खटीमा, जनपद नैनीताल और अन्य पर्वतीय जिलों की ओर जाने वाले वाहन एमेनिटी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन


खटीमा, सितारगंज और किच्छा की ओर से आने वाले वाहन
रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली अथवा काशीपुर, हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन राधा स्वामी सत्संग के निकट स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।

नैनीताल और हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन
काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पार्ले चौक से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed