{"_id":"6a3c27acac35001cb0032f16","slug":"leopard-spotted-in-sai-vihar-colony-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-144996-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: साईं विहार कॉलोनी में दिख रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: साईं विहार कॉलोनी में दिख रहा तेंदुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड पर स्थित साईं विहार कॉलोनी में तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। काशीपुर रेंज के रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि तेंदुए की शिकायत मिलने के बाद जहां तेंदुआ दिख रहा है वहां पिंजरा लगाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना वन विभाग को देने को कहा गया है। संवाद