सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sub-Inspector accused of misconduct; villagers stage protest by surrounding the police outpost.

Udham Singh Nagar News: दरोगा पर अभद्रता का आरोप, चौकी घेरकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector accused of misconduct; villagers stage protest by surrounding the police outpost.
विज्ञापन
शक्तिफार्म। देवनगर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के निस्तारण को लेकर बुलाई गई पंचायत में पहुंचे एक दरोगा पर महिलाओं, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को शक्तिफार्म पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। बाद में सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद मामला शांत हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात देवनगर गांव में लोगों ने एक महिला और युवक को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। मामले के निस्तारण के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान गांव की एक महिला और महिला समिति की अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया जिसमें अध्यक्ष के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। सूचना मिलने पर एक दरोगा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी लेने के दौरान दरोगा ने महिलाओं, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अभद्रता की तथा उन्हें धमकाया। इससे लोगों में रोष फैल गया। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और जनप्रतिनिधि पुलिस चौकी पहुंच गए और चौकी के मुख्य द्वार पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस का दायित्व विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना है लेकिन संबंधित दरोगा के व्यवहार से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पंचायत में महिला समिति अध्यक्ष से दुर्व्यवहार करने वाली महिला को चौकी बुलाकर माफी मंगवाने की मांग भी उठाई।
सूचना पर पहुंचे सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की और दरोगा के व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बाद में संबंधित महिला भी चौकी पहुंची और भविष्य में विवाद न करने पर लिखित समझौता हुआ। समझौता पत्र पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर होने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। वहां ज्येष्ठ उप प्रमुख मीना सरकार, ग्राम प्रधान संजीता राय, चेयरमैन सुमित मंडल, संजय बाछड़, विधान सरकार, प्रकाश राय, विष्णु प्रमाणिक, अनीमा सरकार, सुलता मल्लिक, अंजलि मंडल ,छनेका सरकार, दीपाली मंडल, रंजना मंडल, दिलीप सरकार, कनिका विश्वास, सुलाता मंडल, कोनिका विश्वास आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed