{"_id":"6a3c282475fd5f6edb03dd54","slug":"fire-broke-out-in-the-lt-line-above-the-taxi-stand-causing-panic-kashipur-news-c-235-1-ksp1008-144975-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टैक्सी स्टैंड के ऊपर एलटी लाइन में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टैक्सी स्टैंड के ऊपर एलटी लाइन में लगी आग, मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। विद्युत की एलटी लाइन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने शट डाउन लेकर किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इसके चलते पटेलनगर व जसपुरखुर्द क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
मंगलवार की रात करीब 7:45 बजे पटेलनगर टैक्सी स्टैंड के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन में अचानक फाॅल्ट आ गया। इससे आग लाइन के नीचे पेड़ तक पहुंच गई। लाइन में आग भड़कने से वहां मौजूद टैक्सी चालकों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन टैक्सी चालकों ने अपने वाहन लाइन के नीचे से हटाए। सूचना पर बिजली विभाग के जेई अजहर हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। विभागीय कर्मियों ने शट डाउन लेकर आपूर्ति बंद कराई। कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मरम्मत कार्य के बाद लाइन को सुचारू किया गया। उधर, ग्राम ढकिया में एक स्टोन क्रशर के डंपर ने टक्कर मारकर दो विद्युत पोल क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे कुछ घंटे तक आपूर्ति ठप रही।