Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Assembly Elections 2025: The closed sugar mill in Motipur, Muzaffarpur, is a reminder of unfulfilled pro
{"_id":"69032b377a2779820a041c30","slug":"bihar-assembly-elections-2025-the-closed-sugar-mill-in-motipur-muzaffarpur-is-a-reminder-of-unfulfilled-pro-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Elections 2025:अधूरे वादों और मांगों की याद दिला रही मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Elections 2025:अधूरे वादों और मांगों की याद दिला रही मुजफ्फरपुर के मोतीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Thu, 30 Oct 2025 02:39 PM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से लगभग 32 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में उजाड़ पड़ी मोतीपुर चीनी मिल इलाके के सुनहरे औद्योगिक अतीत की कहानी बयां करती है। 1930 के दशक की शुरुआत में एक निजी उद्यम के रूप में स्थापित, चीनी मिल को बाद में बिहार राज्य चीनी निगम ने अधिग्रहित कर लिया था। इस मिल को 1990 के दशक के आखिर में अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। अब 115 एकड़ में फैले इस फैक्ट्री परिसर में छाए सन्नाटे और यहां के माहौल को देखकर यह कल्पना करना मुश्किल हो जाता है कि कभी यह चीनी मिल परिसर मज़दूरों और आयातित मशीनों से कितना गुलजार रहा होगा। यह उपेक्षित इलाका अब जंगली झाड़ियों से भर गया है। यह परिसर बदमाशों का अड्डा बन गया है। यहां चोरी और सुरक्षा गार्डों पर आपराधिक हमले आम बात हो गई है।
मोतीपुर के युवा भी चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने के साथ-साथ इलाके में शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार और बेहतर रोजगार के अवसरों की मांग कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर निवासी आकाश सिंह बोले- "हमारे माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री जी यहां पर आ रहे हैं, तो उनसे तो यही मांग है कि ये चीनी मिल हैं उसको चालू करवा दें ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिले और बुजुर्गों को भी रोजगार मिले और एक और मांग है कि हमारे यहां एक जीवक्ष कॉलेज है। मात्र एक ही कॉलेज हैे मोतीपुर प्रखंड में, उसको चाहते हैं कि कॉलेज को बढ़ावा दें। हमें यहां से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है मुजफ्फरपुर, पढ़ाई करने के लिए, यहां पर कॉलेज की भी मांग करते हैं।" मुजफ्फरपुर निवासी सुशांत सिंह बोले- हम लोग तो यही चाहते हैं कि यहां की जो फैक्ट्री और भी हैं वो चालू हों। जो मोतीपुर का चीनी मिल है वो चालू हो और शिक्षा पर और भी मजबूत व्यवस्था हो यही हम लोग चाहते हैं।"
वर्षों से मोतीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल चुनावी मुद्दा रही है। पार्टी लाइन से ऊपर उठकर कई नेताओं ने मिल को दोबारा शुरू कराने का वादा भी किया लेकिन सभी वादे खोखले साबित हुए। बंद पड़ा फैक्ट्री परिसर इलाके की कड़वी सच्चाई है, जिसे मतदाता इस बार के विधानसभा चुनावों में नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में छह नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।