Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Manish Kashyap: Famous YouTuber Manish Kashyap makes a big announcement, will join Jansuraj Party on 7th July
{"_id":"68663a6f144c05cfe00f3f5a","slug":"manish-kashyap-famous-youtuber-manish-kashyap-makes-a-big-announcement-will-join-jansuraj-party-on-7th-july-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manish Kashyap: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा एलान, 7 जुलाई को जनसुराज पार्टी में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manish Kashyap: चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप का बड़ा एलान, 7 जुलाई को जनसुराज पार्टी में होंगे शामिल
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Thu, 03 Jul 2025 01:38 PM IST
Link Copied
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप 7 जुलाई को पटना के बापू सभागार में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज में शामिल होंगे। यह ऑफिशियल जानकारी खुद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दी है। आज मनीष कश्यप प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे। दोनों ने खुले मैदान में पेड़ के नीचे मुलाकात की। मनीष कश्यप ने पीले शर्ट की बंडी और नीले रंग की पेंट पहन रखी थी। इतना ही नहीं मनीष ने राहुल गाँधी की तरह हाथ में संविधान रखा था। बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने शेष रह गये हैं, लेकिन इससे पहले चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कुछ दिनों पूर्व ही भाजपा से अलग होने की घोषणा कर दी। दरअसल, यह एलान उन्होंने मनीष कश्यप के साथ पीएमसीएच में हुई घटना के बाद ही कर दी थी। पार्टी से अलविदा होते हुए मनीष कश्यप ने यह बताया था कि भाजपा में शामिल होने से पहले वह अपने क्षेत्र से लोक सभा का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिसके बाद भाजपा के कई बड़े नेता उन्हें यह कहकर भाजपा में शामिल कर लिया कि आम जनता के लिए वह जो करना चाहते हैं, पार्टी में शामिल होकर बेहतर तरीके से कर सकते हैं। लेकिन पीएमसीएच की घटना के बाद मनीष कश्यप का निर्णय बदल गया और तब मनीष ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर वह बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर जोरदार तरीके से आवाज नहीं उठाया पाएंगे, इस वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का निर्णय ले लिया। पीएमसीएच की घटना के बाद मनीष कश्यप चनपटिया गए और उन्होंने अपने क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ने का फैसला लिया। अब वह 7 जुलाई को बापू सभागार में प्रशांत किशोर की उपस्थिति में जनसुराज में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।