Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Patna News
›
Bihar Politics: 'Instead of patriotism, an act of treason...' Giriraj Singh lashed out at Rahul Gandhi
{"_id":"694b903060cb5921380b2f64","slug":"bihar-politics-instead-of-patriotism-an-act-of-treason-giriraj-singh-lashed-out-at-rahul-gandhi-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: 'देशभक्ति के बदले देशद्रोह का काम..' राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: 'देशभक्ति के बदले देशद्रोह का काम..' राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह
video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Dec 2025 12:33 PM IST
Link Copied
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभक्ति की बजाय देशद्रोह जैसा व्यवहार कर रहे हैं। कोई भी विपक्ष का नेता विदेश जाकर अपने ही देश के खिलाफ बयान नहीं दे सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते-करते राहुल गांधी अब विदेश में जाकर भारत को ही बदनाम कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि दिसंबर का महीना शौर्य का प्रतीक है और इसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद के निर्माण की अनुमति दी है, जबकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनके मुताबिक, यह पूरे मामले में ममता बनर्जी के किसी “छिपे हुए एजेंडे” की ओर इशारा करता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी इस तरह के कदम इसलिए उठा रही हैं ताकि वहां हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं और हिंदुओं ने अयोध्या से आक्रांताओं के चिन्ह हटा दिए हैं और आने वाले समय में अगर बंगाल में भी आक्रांताओं के नाम या प्रतीक रखने की कोशिश की गई, तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।