फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Floodwaters rise on Sonho-Maker road, entry of heavy vehicles prohibited:

बिहार: सोनहो-मकेर मार्ग पर चढ़ा दो फीट बाढ़ का पानी, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक; आवागमन प्रभावित

Mon, 05 Oct 2026 06:12 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 06:12 PM IST
Floodwaters rise on Sonho-Maker road, entry of heavy vehicles prohibited:

सारण जिले में गंडक नदी के बांध टूटने के बाद बाढ़ का असर अब भी बरकरार है। मकेर प्रखंड क्षेत्र में सोनहो चौक से मकेर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सोनहो चौक से आगे बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

सोनहो चौक से पूर्व की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। वहीं, पुलिया के पास मकेर की ओर से परसा की तरफ पानी का तेज बहाव है। पानी की रफ्तार और सड़क पर जलजमाव के कारण सामान्य वाहनों का परिचालन जोखिम भरा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने बड़े वाहनों को आगे जाने से रोक दिया है। छपरा से मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहनों को सोनपुर और हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है। मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

ट्रैक्टर और नाव का सहारा
सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। कई जगह लोग ट्रैक्टर के सहारे आवागमन कर रहे हैं, जबकि अधिक जलजमाव वाले क्षेत्रों में नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। आवश्यक सामान लाने-ले जाने के साथ मरीजों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। गंडक नदी के तटबंध में टूटने के बाद पानी आसपास के इलाकों में फैल गया है। इसके चलते मकेर, परसा सहित आसपास के क्षेत्रों की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सोनहो-मकेर मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एनएच-722 पर भी कई जगह पानी
बाढ़ का असर छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है। इससे आसपास के गांवों और प्रखंड मुख्यालयों के बीच संपर्क व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जलस्तर और सड़क पर पानी के बहाव को देखते हुए वाहनों का परिचालन नियंत्रित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से जलमग्न सड़कों पर अनावश्यक आवागमन नहीं करने की अपील की गई है। फिलहाल सोनहो-मकेर मार्ग पर सामान्य यातायात बहाल होना पानी के बहाव और जलस्तर में कमी पर निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर दी जान, मचा कोहराम

05 Oct 2026

मेरठ: वेटरन्स नोड में शौर्य संगम समारोह, जीओसी ने सुनीं भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं

05 Oct 2026

मेरठ: अलेक्जेंडर क्लब में कैविट्स लेडीज क्लब की डांडिया मीटिंग, सदस्यों ने जमकर किया डांडिया

05 Oct 2026

Video: घंटों नाव का इंतजार पड़ा भारी, अजीत ने जुगाड़ से बना ली अपनी नाव

05 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद का पुलिस पर पिटाई का आरोप, देखें क्या कहा

05 Oct 2026
विज्ञापन

अमेठी में पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में फंसे 1012 बदमाश, पहुंचे सलाखों के पीछे

05 Oct 2026

लखनऊ के राष्ट्रीय पुस्तक मेले में 'क से कवि क से कविता' काव्य संग्रह का लोकार्पण

05 Oct 2026
विज्ञापन

Video: आलम बाग डिपो की बस का इंजन गर्म हुआ, दूसरी बस से भेजी गई सवारी

05 Oct 2026

Video: UPSSSC JE का रिजल्ट जारी करने की मांग, पिकप भवन पर अभ्यर्थियों का धरना

05 Oct 2026

कानपुर देहात: रंजिश में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत से मचा कोहराम

05 Oct 2026

ऊना में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू, 15 पंचायतों के करीब 150 प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

05 Oct 2026

कुल्लू में 150 दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण, रेडक्रॉस सोसायटी ने बढ़ाया मदद का हाथ

05 Oct 2026

सुभाष वरमानी बोले- ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा, 8 अक्टूबर को सोलन में रोष रैली करेगा INDIA गठबंधन

05 Oct 2026

लखनऊ में पक्का पुल से डालीगंज की तरफ आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति

05 Oct 2026

अलीगढ़ के चिकित्सक अमर उजाला सेवा-समर्पण और सम्मान से हुए सम्मानित

05 Oct 2026

अपनी मांगों को लेकर एसोसिएशन फॉर सर्टिफाइड ट्रेनिंग पार्टनर्स एक्ट के सदस्यों ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

05 Oct 2026

बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा

05 Oct 2026

किसानों ने किया हाईवे जाम, एआरटीओ पर लगाए परेशान करने के आरोप

05 Oct 2026

VIDEO: सौंख में रामलीला निमंत्रण पत्रिका का विमोचन करते पदाधिकारी

05 Oct 2026

VIDEO: छह अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ, 13 को निकलेगी राम बरात

05 Oct 2026

VIDEO: ट्रेनों की रफ्तार थामे रखने वालों ने सुनाई अपने दर्द की दास्तां

05 Oct 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा,हादसे के बाद कार में लगी आग एक की मौत दो घायल

05 Oct 2026

VIDEO: दिव्यांग मुन्नी देवी को पड़ोसी ने ही लूट के लिए मार डाला

05 Oct 2026

VIDEO: कुरावली, मैनपुरी और सुल्तानगंज ने जीते मैच

05 Oct 2026

VIDEO: महावन तहसील के गांव कारब में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

05 Oct 2026

VIDEO: चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल और नकदी बरामद।

05 Oct 2026

VIDEO: इंडिया गठबंधन ने पदयात्रा निकालकर मांगा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा

05 Oct 2026

VIDEO: साड़ी के बाद लेडीज सूट के कारोबार को लगेंगे पंख

05 Oct 2026

प्रेमानंद महाराज के दर्शन को गया साकेत रहस्यमय तरीके से लापता!

05 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: मजदूरी पर जा रहा युवक उल्ल नदी में डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed