Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
message of saving environment by planting 80 trees on his 80th birthday
{"_id":"685bd24e8834621ce705806f","slug":"video-message-of-saving-environment-by-planting-80-trees-on-his-80th-birthday-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"80वें जन्मदिन पर 80 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80वें जन्मदिन पर 80 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश
ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने बुधवार को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पौधारोपण किया। उन्होंने स्थानीय पार्षद दर्शना रानी, मनोनीत पार्षद गीता चौहान, इंदिरा कॉलोनी के समाज सेवियों के साथ मिलकर शिवालिक गार्डन में 80 पौधे लगाकर अपने जन्मदिन पर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पार्षद दर्शना रानी और मनोनीत पार्षद गीता चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति को अब पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे सराहनीय कार्य करने होंगे। संगठन के एडवाइजर प्रदीप बागरा, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमित गोयल, अंकित अरोरा, रविकांत व्यास, समाजसेवी और राजबीर सिंह भारतीय, राजकुमार सैनी, सुभाष धीमान, शक्ति श्रीवास्तव, श्याम सुंदर, मोहसिन सलमानी, गंगाबिशन गुप्ता, मंजूर अहमद झूलेलाल आदि मौजूद थे। एनआरआई और समाजसेवी विजय भाटिया ने कहा कि एसएस परवाना ने अनोखे और सरहानिया तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है। उनके साथ कई समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियों ने शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।