Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
VIDEO : Red Saree Run organized at Chandigarh Club, women participated with enthusiasm
{"_id":"67cd0579ad54af22360e9a33","slug":"video-red-saree-run-organized-at-chandigarh-club-women-participated-with-enthusiasm","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंडीगढ़ क्लब में रेड साड़ी रन का आयोजन, महिलाओं ने जोश के साथ लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंडीगढ़ क्लब में रेड साड़ी रन का आयोजन, महिलाओं ने जोश के साथ लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ क्लब की ओर से रविवार सुबह रेड साड़ी रन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पूरे जोश और उत्साह के साथ रेस पूरी की। सुबह 5:30 बजे से ही महिलाएं चंडीगढ़ क्लब में जुटना शुरू हो गई थीं। खास बात यह रही कि अधिकतर महिलाएं लाल साड़ी पहनकर दौड़ में शामिल हुईं।
रेस शुरू होने से पहले महिलाओं ने पंजाबी और हिंदी गानों पर जमकर डांस किया और खुद को वॉर्मअप किया। महिलाओं के जोश और उत्साह को देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक और आयोजक बेहद प्रसन्न दिखे। रेस को एस्कॉर्ट करने के लिए महिला मोटरसाइकिल चालकों को भी विशेष रूप से बुलाया गया था।
महिला प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
रेड साड़ी रन में भाग लेने वाली महिलाएं सुबह से ही बड़े उत्साह के साथ क्लब में पहुंच रही थीं। जैसे ही गाने बजने शुरू हुए, महिलाओं ने मंच के सामने इकट्ठा होकर जमकर डांस किया और फिर रेस के लिए तैयार हुईं। रेस के दौरान महिलाएं एक-दूसरे का हौसला बढ़ाती नजर आईं।
चंडीगढ़ की मेयर ने बढ़ाया महिलाओं का हौसला
महिलाओं के जोश और उत्साह को बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ की मेयर भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें फिट रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मेयर ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इस तरह के आयोजन उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को और बढ़ाने का काम करते हैं।
महिला मोटरसाइकिल ड्राइवर ने किया रेस एस्कॉर्ट
इस रेस को और भी खास बनाने के लिए रेस के दौरान महिला मोटरसाइकिल चालकों को बुलाया गया था। ये महिला ड्राइवर पूरे रास्ते रेस के साथ बनी रहीं और प्रतिभागियों को सुरक्षित तरीके से दौड़ पूरी करने में मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।