{"_id":"6a0482aaca55b4705b07a1de","slug":"14-cattle-killed-by-lightning-strike-one-heifer-critically-injured-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4276264-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली से 14 मवेशियों की मौत, इलाके में मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली से 14 मवेशियों की मौत, इलाके में मच गया हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:45 PM IST
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दुखद घटना हुई। आंधी-तूफान और तेज गरज-चमक के बीच यह हादसा हुआ। इसमें 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह घटना उदयपुर जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित मोहल्ले की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तत्काल मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, शाम के समय मौसम खराब होने के बाद तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। उसी दौरान पास में मौजूद मवेशी इसकी सीधी चपेट में आ गए। बिजली गिरने से मौके पर ही 14 मवेशियों की मौत हो गई।
वहीं एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका तत्काल उपचार किया जा रहा है। पशु चिकित्सक संतोष कंवर ने बताया कि घायल बछिया को बचाने का लगातार प्रयास जारी है। इस घटना से पशुपालकों में गहरा दुख और चिंता का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने मृत मवेशियों का परीक्षण शुरू किया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, उदयपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की यह पहली घटना है। इस घटना के बाद पशुपालकों में भय और दुख का माहौल है। उनके लिए यह एक बड़ा आर्थिक नुकसान है। प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता देने पर विचार कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।