{"_id":"6a0863719f64a921cc00e888","slug":"a-young-man-drowned-at-libra-waterfall-while-visiting-with-friends-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4288908-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिककापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 06:34 PM IST
सरगुजा जिले में गर्मी के मौसम के दौरान जलाशयों और वॉटरफॉल क्षेत्रों में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को घुंघटा डेम से लगे लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने और नहाने के लिए वॉटरफॉल पहुंचा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोकसरी निवासी इंद्रदेव पैकरा पिता संजय पैकरा अपने पांच साथियों के साथ लिब्रा वॉटरफॉल घूमने गया था। दोपहर दो बजे के आसपास सभी युवक वॉटरफॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान इंद्रदेव का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। अचानक युवक के डूबने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में साथियों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि गर्मियों के दौरान शहर और आसपास के जलाशयों में डूबने की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले भी लिब्रा वॉटरफॉल में डूबने से लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वॉटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। न तो वहां चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।