बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Five of the 13 juvenile delinquents who escaped from the Ambikapur juvenile observation home have been caught

Ambikapur News: अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 13 अपचारी बालकों में 5 पकड़े गए, 8 की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:27 PM IST
Five of the 13 juvenile delinquents who escaped from the Ambikapur juvenile observation home have been caught
सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में गांधीनगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार रात फरार हुए 13 अपचारी बालकों में से पुलिस ने अब तक 5 को पकड़ लिया है, जबकि शेष 8 की तलाश जारी है। फरार बालकों को पकड़ने के लिए सरगुजा सहित बलरामपुर और कोरिया जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात भोजन के बाद अपचारी बालकों ने परिसर के पुराने और जर्जर दरवाजे को क्षतिग्रस्त कर फरार होने की योजना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जिलेभर में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की गई।

ताजा अपडेट के अनुसार, फरार 13 बालकों में से 5 को पुलिस ने पकड़ लिया है। इनमें 3 बालकों को बलरामपुर जिले के राजपुर एवं बलरामपुर थाना क्षेत्र से तथा 2 बालकों को कोरिया जिले के चर्चा थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। शेष 8 अपचारी बालकों की तलाश जारी है।

बताया गया है कि फरार हुए बालकों में सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के अपचारी शामिल हैं, जो हत्या, दुष्कर्म, लूट और चोरी जैसे गंभीर मामलों में निरुद्ध थे। प्रारंभिक जांच में इस फरारी की साजिश का मास्टरमाइंड उसी बालक को माना जा रहा है, जो 23 जून को हुई फरारी की घटना में भी शामिल था।

उल्लेखनीय है कि एक महीने के भीतर बाल संप्रेक्षण गृह से फरारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर भाग निकले थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रभारी अधिकारी शमा नूरी ने सुरक्षा बढ़ाने, नगर सैनिकों की संख्या में वृद्धि तथा परिसर के पुराने दरवाजों और खिड़कियों को वेल्डिंग कर मजबूत किए जाने की जानकारी दी है।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरार शेष बालकों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और जल्द ही सभी को पकड़ लेने का दावा किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बुलंदशहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो गुटों में दो लोगों की हत्या

15 Jul 2026

कानपुर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की चार साल में मौत, अब सिर्फ बुजुर्ग मां और दो बच्चे बचे अकेले

15 Jul 2026

सादाबाद में वीर गोकुला जाट के नाम पर यात्री प्रतीक्षालय की मांग, हुई नारेबाजी

15 Jul 2026

अलीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में गिरावट

15 Jul 2026

सादाबाद मंडी की आढ़त में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

15 Jul 2026
विज्ञापन

Ujjain: बाबा श्री महाकाल का चंद्रमा व बिंदियों से हुआ विशेष श्रृंगार, भस्म आरती पर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

15 Jul 2026

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

15 Jul 2026
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

15 Jul 2026

दो बालकों के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

15 Jul 2026

गर्मी में पर्यटक और वन्य जीव दोनों की बढ़ी परेशानी

15 Jul 2026

सरैया रेलवे क्रॉसिंग के गेट बूम का तार टूटा, तीन घंटे लगा जाम

15 Jul 2026

कानपुर: शासन से आईटीम ने सीएमओ समेत अधिकारियों से की पूछताछ

15 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ के व्योंदी में फिर ढही दीवार, खेत हुए जलमग्न

15 Jul 2026

मेडिकल छात्रा की हात्या: आरोपी की मां बोली- गुस्से में खो बैठता था खुद पर आपा, हत्या में गया जेल

14 Jul 2026

Meerut: आईटीआई सकेत में लगाया रोजगार मेला, साक्षात्कार हुए

14 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में किया हनुमान चालीसा का पाठ, महिलाओं ने की प्रार्थना

14 Jul 2026

Meerut: फैसला आते ही भड़कीं सेंट्रल मार्केट की महिलाएं, बोली- नहीं चाहिए ऐसी सरकार

14 Jul 2026

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ ने किया नवकल्प-नवरूप कार्यक्रम का आयोजन

14 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में फूटा महिलाओं और व्यापारियों का गुस्सा, नौचंदी पुलिस ने किया समझाने का प्रयास

14 Jul 2026

Meerut: जैन मिलन महिला शक्ति ने म्यूजिकल तंबोला से मचाया धमाल

14 Jul 2026

Meerut: डीएवी जूनियर और एसडी सदर के बीच रोमांचक मुकाबला

14 Jul 2026

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर रार: देर रात परेड मैदान पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने रोका तो हुई धक्का मुक्की

14 Jul 2026

शुक्लागंज: मरहला चौराहा मार्ग के पास कराई गई एचटी केबल की गार्डिंग, गुल रही बिजली

14 Jul 2026

किसानों को जरूरत के अनुसार नहीं मिल पा रही डीएपी व यूरिया खाद

14 Jul 2026

भीतरगांव : दावा समितियों में पर्याप्त खाद होने का, हकीकत में लटक रहे ताले, किसान परेशान

14 Jul 2026

फरीदाबाद सेक्टर 21 में सीवर समस्या से परेशान निवासी, गंदगी और दुर्गंध में रहने को मजबूर

14 Jul 2026

नोएडा: सीवर में फंसा सफाईकर्मी शिवा, पुलिस और फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू

14 Jul 2026

महोबा: शराबी ने महिला पर पत्थर से किए तीन प्रहार, मौत

14 Jul 2026

महोबा: डंपर में फंसी बाइक 50 मीटर घिसटी, युवक की दर्दनाक मौत

14 Jul 2026

सादाबाद में प्याऊ और प्रतीक्षालय का लोकार्पण

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed