{"_id":"6a3909ca5615c6564b032457","slug":"three-young-women-from-sitapur-taken-to-chennai-on-the-pretext-of-placement-are-trapped-they-are-being-asked-for-10000-rupees-each-to-return-home-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4422409-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: सरगुजा की तीन युवतियां चेन्नई में बंधक? प्लेसमेंट के नाम पर ले जाई गईं, सामने आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: सरगुजा की तीन युवतियां चेन्नई में बंधक? प्लेसमेंट के नाम पर ले जाई गईं, सामने आया बड़ा अपडेट
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 04:08 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र की तीन युवतियों ने चेन्नई में बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्हें घर लौटने से रोका जा रहा है और वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई गई है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षित वापसी के लिए कार्रवाई का आग्रह किया है।
ग्राम भरतपुर बेलजोरा की प्रतिमा, राधा और जगेश्वरी ने जशपुर में सिलाई प्रशिक्षण लिया था। उन्हें प्रशिक्षण के बाद चेन्नई में रोजगार दिलाने का वादा किया गया था। यह भी आश्वासन दिया गया था कि काम पसंद न आने पर वे वापस लौट सकती हैं। इसी भरोसे पर तीनों युवतियां चेन्नई चली गईं। युवतियों के अनुसार, उन्हें चेन्नई पहुंचाने वाले लोग अब संपर्क में नहीं हैं। वे उनके फोन भी नहीं उठा रहे हैं। युवतियों का आरोप है कि कार्यस्थल से उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। घर जाने की इच्छा जताने पर उन्हें 10-10 हजार रुपये जमा करने को कहा गया है। उन्होंने घर लौटने के लिए ट्रेन टिकट भी बुक करा लिए हैं, लेकिन उन्हें वहां से निकलने नहीं दिया जा रहा है।
पीड़ित युवतियों ने वीडियो संदेश के माध्यम से मदद मांगी है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सुरक्षित वापसी की अपील की है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल से चर्चा की। विधायक ने युवतियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विधायक ने पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया है। युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस युवतियों के कार्यस्थल की जानकारी जुटा रही है। संबंधित व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।