{"_id":"68e7dfc0a12b508c12010104","slug":"video-murder-of-a-65-year-old-man-in-ranitarai-village-in-balod-revealed-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: बालोद में ग्राम रानीतराई में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बालोद में ग्राम रानीतराई में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:46 PM IST
जिले के थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम रानीतराई में हुई 65 वर्षीय कोटवारिन देवबती महार की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 06 अक्टूबर को मृतका के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना दी, जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस व सायबर सेल की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम रानीतराई निवासी गोलू उर्फ महेन्द्र कुमार साहू और महेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी के इरादे से गला दबाकर हत्या करने, 24 हजार रुपये नगद व चांदी के जेवर लूटने की बात स्वीकारी। आरोपियों ने ग्राम नांहदा में भी ढाई लाख की चोरी स्वीकार की।पुलिस ने उनके पास से नगदी, 08 चांदी पट्टी, करधन, अंगूठी, ऐंठी और मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।