{"_id":"68e78aa51e340f0e6a0ea69d","slug":"video-virendra-kanwar-said-sukhu-government-is-preparing-to-postpone-the-panchayat-elections-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का दावा, इस वर्ष दिसंबर में नहीं होंगे पंचायत चुनाव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का दावा, इस वर्ष दिसंबर में नहीं होंगे पंचायत चुनाव,
हिमाचल प्रदेश के पूर्व पंचायतीराज मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में मीडिया से रूबरू होते हुए बड़ा दावा किया कि इस वर्ष दिसंबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव अब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पंचायतीराज चुनावों में संभावित हार के डर से चुनावों को एक वर्ष तक टालने की तैयारी में है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि परंपरागत रूप से हर चुनावी वर्ष में 25 सितंबर तक पंचायतों का रोस्टर जारी हो जाता था, लेकिन इस बार आधा अक्तूबर बीतने के बावजूद न तो रोस्टर जारी हुआ है और न ही चुनावी लिस्ट सरकार के दफ्तरों तक पहुंची है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अभी तक चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत ही नहीं हुई, तो दिसंबर में चुनाव कराना संभव ही नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग और राज्य चुनाव आयोग दोनों ही इस बार असमंजस में हैं, क्योंकि सरकार की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। कंवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जानबूझकर आपदा का बहाना बना रही है, जबकि पंचायत चुनाव आयोजित करने के लिए राज्य की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कंवर ने कहा कि सुक्खू सरकार जनता के मूड को अच्छी तरह समझ चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।