सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   River Adventure Fest at Matti Madka A new wave of adventure, faith and change on the banks of the Indravati

मट्टी मड़का में ‘रिवर एडवेंचर फेस्ट’: इंद्रावती के तट पर रोमांच, विश्वास और बदलाव की नई उड़ान

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 08:18 PM IST
River Adventure Fest at Matti Madka A new wave of adventure, faith and change on the banks of the Indravati
बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लाक में स्थित मट्टी मड़का में आयोजित रिवर एडवेंचर फेस्ट केवल एक साहसिक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की नई तस्वीर और उम्मीदों का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। जिला प्रशासन बीजापुर की पहल पर इंद्रावती नदी के रेतीले तटों पर सजा यह आयोजन दूरस्थ आदिवासी गांवों के बच्चों और युवाओं के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।

कभी भय और अलगाव की छाया में रहे इस अंचल में अब उत्साह, आत्मविश्वास और रोमांच की नई रोशनी दिखाई दे रही है। मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में यह आयोजन युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

फेस्ट में जिपलाइन, बंजी जंपिंग, जुमरिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, एटीवी राइड, तीरंदाजी, बीच वॉलीबॉल और रिवर कैंपिंग जैसी गतिविधियों ने प्रतिभागियों को रोमांच का अनूठा अनुभव कराया। रात में स्टार गेजिंग और दिन में स्थानीय बस्तरिया व्यंजनों का स्वाद इस आयोजन को और भी खास बना गया।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और अंदरूनी गांवों के बच्चों को नए अवसरों से जोड़ना रहा। बड़ी संख्या में आदिवासी बच्चों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर वे भी नए सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन और कलेक्टर संबित मिश्रा के प्रयासों से संभव हुए इस आयोजन में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे सहित वरिष्ठ अधिकारी गण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने स्वयं बच्चों के साथ जिपलाइन का आनंद लिया, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। कलेक्टर, सीईओ और जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभागियों के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिसने प्रशासन और आमजन के बीच आत्मीयता और विश्वास का संदेश दिया।

मट्टी मड़का, बीजापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित यह “रिवर एडवेंचर फेस्ट” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और बदलते बस्तर की नई पहचान बनकर उभरा है—जहां अब डर नहीं, बल्कि सपनों की उड़ान दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट रेलवे पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा

19 Feb 2026

जींद में नायब सिंह को ताऊ सैनी बोलकर कहा- मनै बी बिठा ले जाज मैं, सीएम ने सोनू को हेलिकॉप्टर में बैठाया

19 Feb 2026

बदलते मौसम में वायरल संक्रमण व अन्य बीमारियां बढ़ी, डॉ बीपी प्रियदर्शी ने बताए बचाव के तरीके

19 Feb 2026

Alwar News: अजीजपुर में 150 फीट गहरे खुले कुएं में गिरकर युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

19 Feb 2026

VIDEO: ग्रेटर नोएडा के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

19 Feb 2026
विज्ञापन

बाल उत्सव कार्यक्रम: बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बच्चों ने पेंटिंग में अपना हुनर दिखाया

19 Feb 2026

नसीम सोलंकी बोलीं- सभी की दुआओं से घर में तीन साल बाद खुशियां लौटी

19 Feb 2026
विज्ञापन

अग्रवाल महिला मंडल ने पूल पिकनिक का आयोजन किया

19 Feb 2026

किदवई नगर थाने के पास खोदी गई सड़क, संकेतक न होने से वाहन सवारों को हो रही परेशानी

19 Feb 2026

अलीगढ़ पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 70 लाख की आईटीसी हड़पने के चार आरोपी दबोचे

19 Feb 2026

Meerut: पीरपुर-मंडौरा में 21 से शुरू होगी श्रीराम कथा, आचार्य शांतनु महाराज करेंगे वाचन

19 Feb 2026

Meerut: व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर मंडल आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

19 Feb 2026

Meerut: वेस्ट यूपी को मिलाकर ‘सनातन प्रदेश’ बनाने की उठी मांग

19 Feb 2026

Meerut: एसडी सदर के पूर्व छात्र हॉकी खिलाड़ी यश वर्मा सम्मानित

19 Feb 2026

Meerut: रघुनंदन ज्वेलर्स घटना पर सर्राफा व्यापारियों ने सीओ से की वार्ता

19 Feb 2026

Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

19 Feb 2026

Jairam Mahato: Hemant Soren सरकार पर बरसे जयराम महतो, क्या बोले? Jharkhand Budget Session 2026-27

19 Feb 2026

नोएडा फ्लावर शो: आम जनता की एंट्री पर रोक, दो घंटे इंतजार के बाद महिलाएं और बच्चे लौटे घर

19 Feb 2026

जींद में खेत में पानी देने गए किसान की संदिग्ध मौत

19 Feb 2026

फायर सीजन को देखते हुए नारायणबगड़ के वन कर्मियों ने शुरू की तैयारियां

19 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में लाल चंदन की तिरुपति बालाजी प्रतिमाएं बनीं आकर्षण, कीमत दो से ढाई लाख

19 Feb 2026

घुटनों पर वार, डर पर प्रहार: ‘अपराजिता’ में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की धार

19 Feb 2026

एमपीएल सीजन 5: महर्षि यूनिवर्सिटी की विजयी चेज, 7 गेंदें बाकी रहते जीता फाइनल

19 Feb 2026

फिरोजपुर पुलिस ने छह किलो हेरोइन संग एक तस्कर पकड़ा

VIDEO: एसएन इमरजेंसी में बन रहा सर्जिकल ट्रायज, 20 बेड भी बढ़ेंगे; आपात स्थिति के मरीजों को मिलेगा तत्काल इलाज

19 Feb 2026

VIDEO: आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो, डाउन लाइन पर बिछाई जा रही पटरी; मार्च-अप्रैल में शुरुआत

19 Feb 2026

VIDEO: डेंगू से निपटने की तैयारी, जांच के लिए मंगाई गईं 1000 एलाइजा किट; अप्रैल में शुरू होगा अभियान

19 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में खिले रंग-बिरंगे फूल, सिनेरेरिया मोह लेगी मन

19 Feb 2026

Dharamshala: एटीएस के विरोध में निजी ऑपरेटरों का चक्का जाम का एलान

19 Feb 2026

VIDEO: चलती हुई विद्युत लाइन के ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर कीमती उपकरण चोरी, अंधेरे में रहे कॉलोनीवासी

19 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed