{"_id":"6a7ae8021ef6e97366042fcb","slug":"video-bilaspur-karaja-cakana-ka-le-sharab-thakana-ltana-pahaca-nakabpasha-lkara-naha-tata-ta-sharab-oura-dvr-lkara-bhaga-bthamasha-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कर्ज चुकाने के लिए शराब दुकान लूटने पहुंचे नकाबपोश, लॉकर नहीं टूटा तो शराब और DVR लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कर्ज चुकाने के लिए शराब दुकान लूटने पहुंचे नकाबपोश, लॉकर नहीं टूटा तो शराब और DVR लेकर भागे बदमाश
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में देर रात लूट की कोशिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले में आज मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कर्ज के दबाव में शराब दुकान की नकदी लूटने की योजना बनाई थी।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे चार नकाबपोश युवक गतौरा की शराब दुकान पहुंचे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया गया और उनके साथ मारपीट करने के बाद हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखे लॉकर तक पहुंचे। लॉकर खोलने के लिए उन्होंने ग्राइंडर कटर और छेनी का इस्तेमाल किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद लॉकर नहीं काट सके।
लॉकर खोलने में नाकाम रहने के बाद आरोपी दुकान से शराब की बोतलें, दो मोबाइल फोन और CCTV का DVR लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ने अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना (24), पिंटू निषाद (25) और सुशील निर्मलकर (24) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। इसमें मोटरसाइकिल, स्कूटी, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी और चाकू शामिल हैं। लूटे गए दोनों मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उन्होंने इससे पहले मोपका स्थित शराब दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, वहां लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे सके और वापस लौट गए। इसके बाद गतौरा शराब दुकान में लूट की योजना बनाई गई। वारदात के बाद आरोपियों ने CCTV का DVR भी नष्ट करने के उद्देश्य से नदी में फेंक दिया था।
पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। बताया जा रहा है कि वह पहले शराब दुकानों से नकदी कलेक्शन का काम करता था। पुलिस उसकी भूमिका की जांच करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान शराब दुकानों को निशाना बनाने से जुड़े अन्य मामलों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।