{"_id":"690e0f4e4e07fb228700b2eb","slug":"video-saja-nayaja-tayahara-sajana-khatama-rasatarata-ka-yatara-shanpr-13-sa-23-navabra-taka-cara-paramakha-tarana-rathatha-janae-kaya-ha-vajaha-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: त्यौहारी मौसम खत्म ट्रेनों की किल्लत शुरू, 13 से 23 नवंबर तक चार प्रमुख ट्रेनें रद्द, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: त्यौहारी मौसम खत्म ट्रेनों की किल्लत शुरू, 13 से 23 नवंबर तक चार प्रमुख ट्रेनें रद्द, जानें क्या है वजह
त्यौहारी सीजन खत्म होते ही फिर से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। SECR की 4 ट्रेनें रद्द हो गई हैं। 13 नवंबर से 23 नवंबर तक रद्द सभी ट्रेनें रद्द रहेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड पर आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है।
रद्द होने वाली गाडियां
01.दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02. दिनांक 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 03. दिनांक 12, 13 एवं 19 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 04. दिनांक 14, 15 एवं 21नवम्बर, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाडियां
05. दिनांक 18 नवम्बर, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 20 नवम्बर, 2025 को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी। 06. दिनांक 19 नवम्बर, 2025 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी तथा यह गाड़ी दिनांक 21 नवम्बर, 2025 को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।