{"_id":"6898a8582ebf7301650431fc","slug":"video-world-tribal-day-was-celebrated-with-great-pomp-in-bilaspur-former-chief-minister-bhupesh-baghel-also-participated-in-the-program-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में हुए शामिल
बिलासपुर के कोटा में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए और आदिवासी समाज को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली। कोटा के शासकीय डी.के.पी. स्कूल परिसर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक नृत्यों से माहौल उत्सवमय हो गया। इस मौके पर भूपेश बघेल ने कहा आदिवासी समाज की परंपराएं और संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान हैं, लेकिन आज इनके अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने वनाधिकार, पर्यावरण और रोजगार से जुड़े कानूनों के उल्लंघन पर चिंता जताई और कहा कि मौजूदा सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस पर कोई आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया, जो दुर्भाग्यजनक है। भूपेश बघेल ने उड़ान योजना को फिर से प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी की, ताकि चरवाहा और देखरेख करने वालों की नियुक्ति हो सके और योजना का लाभ आदिवासी समाज तक पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।