{"_id":"685e8a82eb1bf6b8c501e422","slug":"video-lord-jagannath-rath-yatra-was-taken-out-with-great-pomp-in-dhamtari-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुआ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुआ लोग
धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:41 PM IST
देशभर में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।वही धमतरी में भी देश की आजादी के पहले से रथयात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। जिसके चलते आज शहर में जगदीश मंदिर से धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई।जिसमे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सहित शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल है। रथयात्रा विंध्यवासिनी मंदिर के पास गौशाला मैदान में जाकर समाप्त होगी,वही रथयात्रा के दौरान रास्ते भर भक्तों को गजा मूंग का प्रसाद वितरण किया जाता है।
दरअसल धमतरी शहर में 118 साल से रथयात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है।वही रथयात्रा शुरू से धमतरी का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व रहा है।धमतरी ही नहीं असपास गांव की हजारों श्रद्धालु का आस्था इस रथयात्रा से जुड़ी हुई है।उनेक बेटियां शादी के बाद भी इस रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने धमतरी पहुंचती हैं।बता दें कि जगदीश मंदिर ट्रस्ट और भक्तों की आस्था स्वरूप 1965 में पहला रथ बनवाया गया था।जगदीश मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि धमतरी का रथयात्रा ऐतिहासिक रहा है।छत्तीसगढ़ के कई जिलों से रथयात्रा निकलती है।धमतरी का रथ सबसे बड़ा व आकर्षक है गौरतलब है कि 22 जून से शुरू हुआ काढ़ा वितरण 25 जून तक भक्तों को वितरण किया गया।26 जून को नेत्रोत्सव का पर्व मनाया गया।वही वैदिक रीति-रिवाज के साथ प्रतिमाओं की पुन: प्राण-प्रतिष्ठा की गई।फिर आरती बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया।वही आज 27 जून को पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद महाप्रभु जगन्नाथ को रथ में विराजमान किया गया।जिसके बाद श्री जगदीश मंदिर से रथयात्रा निकाली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।