{"_id":"685e3a0d8273011a51067330","slug":"video-the-song-chutti-na-milni-suva-is-based-on-the-life-of-soldiers-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: छुट्टी न मिलनी सुवा...गाने में बयां है सैनिकों का दर्द, सैनिकों के जीवन पर आधारित है गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: छुट्टी न मिलनी सुवा...गाने में बयां है सैनिकों का दर्द, सैनिकों के जीवन पर आधारित है गीत
मशहूर कुमाऊंनी गायक बीके सामंत ने अपने गीत छुट्टी न मिलनी सुवा... के माध्यम से सैनिकों के दर्द को उजागर किया है। पहली बार ऐसा मौका है जबकि देश की सीमा की निगहबानी करने वाले सिपाही इस गाने में दिखाई जाएंगे। इस गीत की शूटिंग आदि कैलाश, ऊं पर्वत, गुंजी, नाबीढांगी आदि स्थानों में हुई। गाने की शूटिंग के लिए पहली बार डिफेंस मिनिस्ट्री और सेना हेडक्वार्टर ने शूटिंग के लिए अनुमति दी है। गायक सामंत ने चंपावत के बलिदानी सैनिक शिरोमणि चिलकोटी से प्रेरणा लेकर इस गाने को शूट किया है। गाने के माध्यम से सेना में सैनिक के जीवन का मार्मिक चित्रण किया है। गाने को बनाने, कंपोज आदि करने पर करीब तीन माह का समय लगा है। इसमें करीब 18 लाख रुपये खर्च हुए हैं। गायक सामंत मूल रूप से लोहाघाट के सिंगदा के रहने वाले हैं। इससे पहले उनके सुपरहिट थल की बाजार गाना भी लोगों ने खूब सराहा था। सामंत लगातार कुमाऊं की समस्याओं को बड़ी खूबसूरती के साथ अपने गाने में पिरोते हैं। इधर बलिदानी सैनिक के पुत्र जर्नादन चिलकोटी ने बताया कि निश्चित तौर पर यह गाना सेना के जवानों के जीवन पर आधारित है। 1965 के युद्ध में पिता बलिदानी हो गए थे। मां ने लालन पालन किया। ऐसे उतार-चढ़ाव कई जवानों के जीवन में आते हैं। छुट्टी न मिलनी सुवा... मार्मिक गीत बलिदानी जवानों के लिए एक श्रद्धांजलि है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।