{"_id":"67e95d64ca99d539380c871e","slug":"video-maa-nirai-mata-court-is-situated-amidst-dense-forests-in-dhamtari-women-cannot-worship-there-2025-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में घने जंगलो के बीच मौजूद मां निरई माता का दरबार, महिलाएं नहीं कर सकती हैं पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में घने जंगलो के बीच मौजूद मां निरई माता का दरबार, महिलाएं नहीं कर सकती हैं पूजा
धमतरी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 08:34 PM IST
धमतरी के मगरलोड के ग्राम मोहेरा घने जंगलो के बीच मौजूद मां निरई माता के दरबार है। जो कि साल में एक दिन यानी चैत्र नवरात्रि के दौरान पहले रविवार को माता का दरबार खुलता है। जहां बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। वहीं इस दरबार में महिलाओं का आना सख्त मना है। बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले बीहड़ पहाड़ में मां निरई माता का मंदिर स्थापना की गई और वही पुजारी बैगा की सेवा से प्रसन्न होकर माता अपने भक्त बैगा को ममता का दुलार देती थी।
बैगा की पत्नी के शक पर माता क्रोधित हो उठी।जिसके बाद किसी भी महिला को नही देखने अपनी इच्छा जाहिर की।यही वजह है कि इस मंदिर में महिलाओं का आनेजाने में मनाही है।चैत्र नवरात्र के पहले रविवार को ही माता के दर्शन करने का रिवाज है।वही माँ निरई माता का यह दरबार श्रद्धालुओ के आस्था का केन्द्र बन गया है।श्रद्धालु मनोकामनाए पूर्ण होने पर फल फूल चढ़ाते है।जिससे माता निरई प्रसन्न होती है। बताया जाता है कि यहां खुद अपने आप ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हो जाती हैं। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दूर दराज क्षेत्र से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना को पूरा करने को लेकर पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।