Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Dhamtari News
›
Railway affected people and Congress councilors lay down in front of the mayor car in Dhamtari creating a huge commotion
{"_id":"69454a62270a02d96d00687e","slug":"video-railway-affected-people-and-congress-councilors-lay-down-in-front-of-the-mayor-car-in-dhamtari-creating-a-huge-commotion-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में महापौर की गाड़ी के सामने लेटे रेलवे प्रभावित और कांग्रेसी पार्षद, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में महापौर की गाड़ी के सामने लेटे रेलवे प्रभावित और कांग्रेसी पार्षद, जमकर किया हंगामा
धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:21 PM IST
Link Copied
धमतरी नगर निगम कार्यालय के सामने महापौर के गाड़ी के सामने रेलवे प्रभावित व कांग्रेसी पार्षद लेट गए थे। इसके साथ ही महापौर को घेर कर जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस के पहुँचने पर मामला शांत हुआ। बता दे की बता दे की धमतरी में बड़ी रेल लाइन का काम जारी है।ऐसे में रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को रेलवे प्रशासन द्वारा वहां से हटा दिया गया है।ऐसे में रेलवे प्रभावित लगातार व्यवस्थापन की मांग कर रहे है। जिसको लेकर आज शुक्रवार को रेलवे प्रभावित लोग बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। जैसे ही महापौर आये वैसे ही रेलवे प्रभावित और कांग्रेसी पार्षद महापौर के गाड़ी के सामने सो गए। जिसके बाद महापौर को घेर कर जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई।इस दौरान माहौल काफी गरमा गया था। रेलवे प्रभावित लगातार अपनी व्यवस्थापन की मांग कर रहे हैं।व्यवस्थापन नही होने से वे लोग काफी आक्रोशित है,जबकि कांग्रेसी पार्षद महापौर के 8 माह के कार्यकाल को लेकर सवाल उठा रहे है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि शहर के वार्डो में कोई काम नही हो रहा है,मूलभूत सुविधाएं चरमराई हुई है।वही महापौर ने कहा कि कांग्रेसियों ने पांच वर्ष में कुछ काम नही किया है।कहा हम लोग रेलवे प्रभावित लोगों के लिए रहने की व्यवस्था कर रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।