{"_id":"675d6e91e91d5f8ee40a843f","slug":"video-rto-fined-28-thousand-rupees-for-a-vehicle-loaded-with-tomatoes-in-dhamtari","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धमतरी में टमाटर से भरे वाहन का आरटीओ ने काटा 28 हजार का चालान, किसान ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धमतरी में टमाटर से भरे वाहन का आरटीओ ने काटा 28 हजार का चालान, किसान ने जताया विरोध
धमतरी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 05:10 PM IST
धमतरी में एक किसान के टमाटर से भरे वाहन का आरटीओ के द्वारा 28 हजार का चालान काटने का मामला सामने आया है।जबकि वाहन में भरे टमाटर की कीमत 26 हजार रुपये बताई जा रही है।जिससे नाराज किसान ने अनोखा प्रदर्शन किया। टमाटर से भरे पिकअप वाहन को कलेक्ट्रेट के सामने रखकर अपना विरोध जताया। साथ ही आरटीओ द्वारा काटे गए भारी भरकम जुर्माना को उनके साथ नहीं नाइंसाफी बताया। दरअसल केशकाल का किसान शब्बीर शाह टमाटर की खेती करता है,जो अपने उपज को पिकअप वाहन में भरकर बचने के लिए धमतरी मंडी आ रहा था।तभी रास्ते में आरटीओ ने उन्हें रोक लिया और ओवरलोड होने की बात कही।जिस पर किसान ने दुबारा गलती नहीं होने की बात आरटीओ के अधिकारियों से कही। जिस पर आरटीओ वाले ने उन्हें जाने के लिए कहा, जैसे ही किसान सब्जी मंडी पहुंचा उसके मोबाइल में ऑनलाइन चालान काटने की जानकारी उन्हें मिली।
आरटीओ द्वारा उनके वाहन का 28 हजार रुपए का चालान काट दिया गया।किसान ने कहा कि उसके वाहन में भरे टमाटर का कीमत कुल 26 हजार है और 5 हजार रुपये में गाड़ी किराए करके वह धमतरी आया था। ऐसे में 28 हजार रुपये चालान काटने से किसान काफी हैरान और परेशान हो गए हैं।किसान ने कहा कि वह कर्ज लेकर खेतों में टमाटर का फसल लगाए हैं,साथ ही किसान का कहने की भारी भरकम जुर्माना को वह किसी भी हाल में अदा नहीं कर पाएंगे।वही छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक ने इसे किसानों के साथ ज्यादती बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।