{"_id":"675c708e767de300510d6cce","slug":"the-chairman-and-registrar-of-mpnrc-should-be-removed-immediately-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2415073-2024-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: MPNRC के अध्यक्ष-रजिस्ट्रार को तत्काल हटाएं, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: MPNRC के अध्यक्ष-रजिस्ट्रार को तत्काल हटाएं, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 08:31 AM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े के मामले में सख्त कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एमपीएनआरसी) के अध्यक्ष जितेश चंद्र शुक्ला और रजिस्ट्रार अनीता चंद्र को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश दिए हैं। जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस ए.के. पालीवाल की युगलपीठ ने चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि इन अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया तत्काल पूरी करें। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अधिकारी, जो मान्यता देने की पिछली प्रक्रियाओं में शामिल रहे हैं, महत्वपूर्ण पदों पर बने रहकर जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
यह आदेश लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि कई नर्सिंग कॉलेजों को नियमों का उल्लंघन करते हुए मान्यता दी गई, जिसमें अनीता चंद्र और जितेश चंद्र शुक्ला की भूमिका रही। विशेष रूप से, भोपाल के एक कॉलेज को अनीता चंद्र की रिपोर्ट के आधार पर मान्यता दी गई थी, जबकि वह निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करता था। बाद में, इस कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई।
सीबीआई जांच के दौरान भी यह बात सामने आई कि कई कॉलेज बिना मानकों को पूरा किए मान्यता प्राप्त कर चुके थे। अदालत ने कहा कि इन अधिकारियों का पद पर बने रहना साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और जांच को बाधित करने का कारण बन सकता है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता आलोक बागरेचा ने कोर्ट में पैरवी की। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जांच में तेजी लाने और मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को करने का निर्देश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।