{"_id":"699c6ea29ce635d9770037d5","slug":"durg-fire-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3984665-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में दुकान में लगी भीषण आग: हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में दुकान में लगी भीषण आग: हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने संभाला मोर्चा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 09:23 PM IST
Link Copied
दुर्ग में भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और आसपास की दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया।
कैंप 2 के लिंक रोड स्थित एक ड्राई फ्रूट की दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखा, जिसके कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम आग बुझाने में जुट गई। आग लगने से दुकान में रखा ड्राई फ्रूट, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक द्वारा नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।