{"_id":"6a3bb0cc46a893a454055589","slug":"hathi-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4429628-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: चार हाथियों का वीडियो बना कैतूहल का विषय, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: चार हाथियों का वीडियो बना कैतूहल का विषय, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 05:58 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में पिछले एक माह से अधिक समय से विचरण कर रहे चार हाथियों का दल लगातार अपनी गतिविधियों के कारण चर्चा में बना हुआ है। हाथियों का यह समूह कभी गांवों के समीप तो कभी जंगल के विभिन्न हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इन दिनों हाथियों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चारों हाथी एक खेत में भरे पानी और कीचड़ के बीच मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल वर्तमान में मरवाही वन परिक्षेत्र के चिचगोहना इलाके में मौजूद है। बीते कुछ दिनों से हाथियों की गतिविधियां इस क्षेत्र में अधिक देखी जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय हाथियों का दल आसपास के गांवों और खेतों की ओर पहुंच जाता है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। वहीं दिन में हाथी जंगल और आसपास के इलाकों में विचरण करते हुए देखे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में चारों हाथी एक खेत में जमा पानी और कीचड़ का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हाथी सूंड से पानी उछालते, कीचड़ में लोटते और एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। हाथियों की यह स्वाभाविक गतिविधि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्र के लोग वीडियो को बड़ी संख्या में साझा कर रहे हैं, जिससे यह तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि हाथियों की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय भी बनी हुई है। हाथियों के गांवों के समीप पहुंचने से फसलों और संपत्ति को नुकसान की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। विभागीय अमला हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है तथा प्रभावित गांवों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के दल की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, किसी भी प्रकार से उन्हें परेशान न करें तथा हाथियों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें। हाथियों का यह वीडियो जहां लोगों को रोमांचित कर रहा है, वहीं उनकी मौजूदगी को लेकर सतर्कता भी जरूरी मानी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।