{"_id":"67ce90aa780df3aae70d23ca","slug":"video-a-trailer-loaded-with-coal-overturned-on-gpms-rmkk-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जीपीएम के आरएमकेके रोड पर कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर लंबा लगा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जीपीएम के आरएमकेके रोड पर कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर लंबा लगा जाम, लोग हुए परेशान
जीपीएम जिले को बिलासपुर से जोड़ने वाले आरएमकेके रोड पर आज एक कोयले से भरा ट्रेलर जर्जर सड़क होने के चलते अनियत्रित होकर मुख्यमार्ग पर ही पलट गया। जिससे इस सड़क पर दोनों ओर से लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते इस सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग परेशान होते रहे। दरअसल, पेंड्रा को बिलासपुर से जोड़ने वाली आरएमकेके रोड इस समय पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और आए दिन सड़क खराब होने के कारण इस सड़क पर सड़क हादसे हो रहे हैं। आज सुबह लगभग तीन बजे के आसपास भी बंजारी घाट पर कोयले से भरा ट्रेलर जर्जर सड़क होने के कारण सड़क में हो चुके बड़े बड़े गड्डे में पलट गया। जिसके चलते चालक बाल-बाल बच गया। कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यह जाम लगभग 4 किलोमीटर तक लगा रहा। जिसके चलते भारी वाहन और यात्री बसें बुरी तरह इस जाम में फंस गई। यह सड़क केंवची से रतनपुर नेशनल हाईवे में स्थानांतरित हो गया है। निर्माण कार्य भी कुछ जगहों पर चल रहा है। ठेकेदार और विभाग के द्वारा यातायात को सुचारू रूप से चालू कर रखने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्थाएं नहीं दी जा रही है। जिसके कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई। लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पेंड्रा की ओर से बिलासपुर जाने वाले वाहन किसी तरह धीरे धीरे कर छोटी कारों और मोटरसाइकिलों को किसी तरह निकलने की जगह मिली पर बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाले लोड वाहन घाट होने और बड़े बड़े गड्डे होने के चलते नहीं आ पा रहे हैं। जिसके चलते लंबा जाम लगा हुआ है।।हालांकि आंशिक रूप से यातायात सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है। जर्जर सड़क और जाम के कारण भारी वाहन चालक संघ और राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन स्थिति को सामान्य करने की व्यवस्था जल्द करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।