{"_id":"68358854ae68b7fc300e0eda","slug":"video-amit-jogi-who-was-on-hunger-strike-said-either-a-statue-will-be-installed-here-or-my-dead-body-will-be-taken-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे अमित जोगी बोले- यहां पर मूर्ती लगेगी या फिर मेरी लाश जाएगी, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे अमित जोगी बोले- यहां पर मूर्ती लगेगी या फिर मेरी लाश जाएगी, जानें मामला
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्व. अजीत जोगी की मूर्ति चोरी और खंडित करने के मामले में अब प्रशासन ने मूर्ति को स्थापना स्थल पर लगवाने से रोका है जिसके बाद मौके पर जोगी समर्थकों में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है। अमित जोगी मौके पर ही अनशन पर बैठे हुए है और अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यहां पर मूर्ति लगेगी या फिर या से मेरी लाश जाएगी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पूरा मामला स्व अजीत जोगी की मूर्ति ज्योतिपुर तिराहे से अनावरण स्थल से चोरी और फिर खंडित किये जाने से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद पूरी घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा कल मूर्ति बरामद कर लिया और समर्थकों कद द्वारा अस्थाई रूप से मूर्ति का सुधार कार्य कराकर व्यवस्थित किया गया पर जब अनवारण स्थल में लगाने की बारी आई तो प्रशासन के द्वारा विधिवत अनुमति के बाद ही मूर्ति लगाए जाने की बात कहने लगी। जिसके बाद जोगी समर्थकों में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है तो अनवारण स्थल पर ही कल सुबह से अमित जोगी मौजूद है और लगातार पूरे घटना क्रम पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
मौके पर बैठे अमित जोगी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि या तो अनावरण स्थल पर मूर्ति लगाई जाएगी या तो यहां से मेरी लाश जाएगी। वहीं मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को बुला लिया गया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन के लोग व जोगी समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।