{"_id":"678d16daf0faa1ec150510c6","slug":"video-female-tiger-roaming-near-jwaleshwar-mahadev-temple-in-gaurela-pendra-marwahi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पास मादा बाघ कर रहा विचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पास मादा बाघ कर रहा विचरण
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा पर गौरेला के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के आसपास मादा बाघ का विचरण की जानकारी मिली है। ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पास बाघ का विचरण करते हुए वीडियो भी अब सामने आया है। जो ज्वालेश्वर मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। फारेस्ट विभाग की माने तो दोनों प्रदेश के वन अमला बाघ की हर मूमेंट पर नजर बनाए हुए है।
दरअसल पिछले 15 दिनों से मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा पर यह बाघिन विचरण कर रही है। और फिर एक बार उसी क्षेत्र में उसकी वापसी हो गई है दोनों राज्यों के वन विभाग की टीमें बाघिन की हर गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन छत्तीसगढ़ के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पीछे बने स्टॉप डैम के पास लेंटाना के जंगलों में बाघिन की गतिविधियां लगातार दर्ज की जा रही हैं।
बाघिन ने मध्यप्रदेश की सीमा पर एक मवेशी का शिकार भी किया है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।खास बात यह ही कि इस इलाके में हमेशा पर्यटकों की मौजूदगी रहती है।।जो चिन्ता का विषय है हालकि इस मामले में मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल का कहना है कि मादा बाघ की मौजूदगी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा पर है और दोनों ही प्रदेश के फारेस्ट अधिकारी लगातार एक दूसरे के संपर्क में है और बाघ की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।