सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   In Janjgir Champa the last rites were performed by spreading a plastic sheet

जांजगीर चांपा में पन्नी तानकर किया गया अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम के अभाव में पूरे दिन घर में रखा रहा शव

Janjgir Champa bureau जांजगीर-चांपा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 07:32 PM IST
In Janjgir Champa the last rites were performed by spreading a plastic sheet
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा के आदिवासी बहुल गांव बाना परसाही में फिर एक आदिवासी महिला का अंतिम संस्कार खुले आसमान के नीचे अस्थाई मुक्तिधाम बनाकर किया गया है । आदिवासी महिला का शव जलाने पैरा का उपयोग किया गया और सबसे दुखद कि एक मुक्कमल मुक्तिधाम के अभाव में महिला का शव पूरे दिन घर पर रखा गया और आज आसमान साफ होने पर आदिवासी महिला को मुखाग्नि दी गई । यह भी विदित हो कि यह इस क्षेत्र में पहला मामला नहीं है जब गरीब ग्रामीणों को अपने मृत परिजनों का अंतिम संस्कार करने इस तरह के तकलीफ़ से सामना करना पडा हो , इसके पहले भी इस गांव में ऐसे ही एक व्यक्ति की मौत होने पर पन्नी तानकर अंतिम संस्कार करना पड़ा था । पिछले साल इसी तरह पोड़ी दल्हा गांव में एक महिला की मौत होने पर खेतों में कीचड़ के बीच से गुजर कर मुक्तिधाम जाने के दृश्य ने लोगों को झकझोर दिया था और अखबारों और चैनलों ने प्रशासन की खूब लानत मलानत की थी उसके बाद फिर एक व्यक्ति की मौत पर पोड़ी दल्हा के ग्रामीणो ने प्रशासन को जगाने रास्ते में शव रखकर चक्का जाम किया था जिसके फलस्वरूप प्रशासन द्वारा मुक्तिधाम बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन अब तक वह भी बेजा कब्जा के भरमार के कारण नहीं बन पाया है । बुचीहरदी में पन्नी तानकर किया था अंतिम संस्कार पोड़ी दल्हा में झकझोर देने वाली घटना को लोग भूल भी नहीं पाये थे कि बुचीहरदी में एक व्यक्ति की मौत होने पर बरसात के मौसम में पन्नी तानकर अंतिम संस्कार किया गया था जिसकी खबर छपने पर विधायक राघवेन्द्र सिंह ने तुरंत पांच लाख की राशि मुक्तिधाम बनाने स्वीकृत किया था । इस घटना के बाद होना तो यह चाहिए था कि स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी गांवों से जानकारी लेकर मुक्तिधाम विहीन गांवों में मुक्तिधाम बना देना चाहिए था लेकिन कमीशन के चक्कर में आकंठ डूबे अधिकारियों को यह छोटी सी बात भी समझ नहीं आयी और आज भी बहुत सारे गांव में मुक्तिधाम के बिना अंतिम संस्कार हो रहे हैं। इस गांव में मनाया जाना था धरती आबा उत्सव कुछ दिन पहले इस गांव में धरती आबा उत्सव मनाने का आदेश शासन की ओर से आया था लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा न जाने किन कारणों से धरती आबा उत्सव नहीं मनाया गया है लेकिन यह उत्सव कटघरी में मनाया गया , कटघरी भी आदिवासी बहुल गांव है जहां शासन और प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे और अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर अपना गुणगान कर रहे थे लेकिन आज भी यह छोटा सा आदिवासी बहुल गांव छोटी छोटी सुविधाओं को तरस रहा है । विदित हो कि धरती आबा शब्द झारखंड के महान आदित्य नेता बिरसा के लिए कहा जाता है । बिरसा मुंडा ने आदिवासियो के अधिकार के लिए अंग्रेज सरकार से लोहा लिया था जिसके कारण उन्हें धरती आबा कहा जाता था जिसका मतलब होता है धरती का पिता , इस शब्द को छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासियो के उत्थान करने के लिए उपयोग किया और केवल उपयोग ही किया है वास्तव में आदिवासियों का उत्थान और सर्वांगीण विकास आज भी दुस्वप्न है, आज भी गरीब आदिवासी साधारण सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं । एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आज भी आदिवासी समाज को इस तरह के तकलीफ़ से गुजरना क्या एक आदिवासी मुख्यमंत्री के लिए तकलीफ़ की बात नहीं होनी चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में गंगा बैराज रोड में पाइपलाइन का एयर वाल्व टूटा, सड़क हुई जलमग्न और आवागमन हो गया प्रभावित

02 Jul 2025

सीएम सुक्खू बोले- 24 घंटे में कई लोगों की जान गई, रेस्क्यू के लिए मांगी वायुसेना से मदद

Baghpat: सिपाही अजय हत्याकांड मामले में आरोपी शिक्षक के परिजनों ने जताया जान का खतरा

02 Jul 2025

भदोही में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी की गला काट कर की हत्या; खुद सिंदुर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया

02 Jul 2025

नाहन: बनकला संपर्क मार्ग खोलने को लेकर दो गुटों में विवाद

02 Jul 2025
विज्ञापन

कोरबा में बारिश से जनजीवन प्रभावित, पक्का मकान धराशाई हसदेव नदी के डेम में भरा पानी

02 Jul 2025

यात्रा मार्ग पर चला सफाई अभियान, 40 बोरा कूड़ा एकत्रित किया

02 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: एचटी लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत, शव पोल पर लटका

02 Jul 2025

घर के बाहर सो रहे किशोर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

02 Jul 2025

VIDEO: Ayodhya: राम की पैड़ी पर बिजली पोल में उतरा करंट, गाय की मौत, धरने पर बैठे आक्रोशित लोग

02 Jul 2025

VIDEO: Ambedkarnagar: जलस्तर बढ़ने के साथ फिर शुरू हुई कटान, किसान हो रहे परेशान

02 Jul 2025

आग का गोला बनी बस, धू- धू कर जलती रही; यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

02 Jul 2025

दुलदुल के जुलूस में गूंजी सदाएं, मातम की लहर में डूबा इलाका

02 Jul 2025

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, भाजपा नेता व उनके भतीजे को गोली मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार

02 Jul 2025

युवक और किशोरी का फंदे से झूलता मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका

02 Jul 2025

Mandi: सदर विधायक अनिल शर्मा ने मंडी में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

02 Jul 2025

VIDEO: अनियंत्रित होकर घर में घुसी स्कॉर्पियो, डैश बोर्ड पर मिली बियर की बोतल, गाड़ी पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर

02 Jul 2025

VIDEO: यूपी टिंबर क्रिकेट टूर्नामेंट में एनईआर और अखिल इंफ्रा के बीच मुकाबला

02 Jul 2025

मनीमाजरा में शिवालिक गार्डन के पास बने मकानों पर चली जेसीबी

02 Jul 2025

Lucknow: प्री सुब्रतो रीजनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन, सीएमएस और सेंट फ्रांसिस टीमों का हुआ मुकाबला

02 Jul 2025

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का टिकरी में भव्य स्वागत, डीआईजी सारा रिजवी और डीसी सलोनी राय रहीं मौजूद

02 Jul 2025

टिहरी जिले में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

02 Jul 2025

अंबाला छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड की 22 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गए कर्मचारी, ग्रामीणों ने किया पथराव

02 Jul 2025

रोहतक के कलानौर में दो बेटियों की शादी से 8 दिन पहले गहने, कपड़े चोरी

02 Jul 2025

Lucknow: लखनऊ में सुबह धूप के बाद हुई झमाझम बारिश, शहर पर छाये बादल

02 Jul 2025

मोहाली में सुखबीर बादल और एसपी की बहस

02 Jul 2025

मुख्यमंत्री नायब सैनी ले रहे अधिकारियों की बैठक

श्री अमरनाथ यात्रा सुरक्षा के मद्देनजर चिनैनी में आम ट्रैफिक पर रोक

02 Jul 2025

सांबा में भाजपा का प्रदर्शन, अनिवार्य उर्दू के खिलाफ विधायकों ने सौंपा ज्ञापन

02 Jul 2025

विजयपुर के शिव नगर से तीन बकरियां चोरी, मामला दर्ज

02 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed