{"_id":"6986f04ee792c1c011056700","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3924891-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: फेयरवेल पार्टी में पहुंचे छात्र, कार से किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: फेयरवेल पार्टी में पहुंचे छात्र, कार से किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:43 PM IST
Link Copied
कवर्धा से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। स्कूली नाबालिग बच्चे तेज रफ्तार कार चलाते व दरवाजे से बाहर लटक कर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ये बच्चे कवर्धा के एक निजी स्कूल के हैं, जो अपने फेयरवेल पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। सबसे खतरनाक बात यह है कि ये खुद ही कार चलाकर पहुंचे थे।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार तेज गति में है व बच्चे खतरनाक तरीके से बाहर लटके हुए हैं। जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। यह ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है व नाबालिग द्वारा वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक व अभिभावक पर कार्रवाई का प्रावधान है। गौर करने की बात है कि इस वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियों के प्लेग्राउंड में रीमिक्स गाना बज रहा है।
दूसरों की जान पर बना खतरा
फेयरवेल के उत्साह में बच्चों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। सवाल उठता है कि उन्हें वाहन चलाने की अनुमति किसने दी और जिम्मेदारी किसकी बनती है। हालांकि, कवर्धा डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि इस मामले में पालकों को चिन्हांकित कर लिए हैं। स्कूल संचालक को बुलाए है। एमव्हीए एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।