{"_id":"69a4313e8b60be032e01ed65","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4005530-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : डिप्टी सीएम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : डिप्टी सीएम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं को लेकर की चर्चा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 07:02 PM IST
Link Copied
स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर कबीरधाम जिले की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कवर्धा जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4-लेन बायपास निर्माण तथा चिल्फी (धवईपानी) से सिमगा तक एनएच 30 के लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति देने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन मांगो को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।विजय शर्मा ने नितिन गडकरी से कहा कि हाल ही में एनएच-30 पर जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 किमी) के 4 लेन स्वीकृति की घोषणा की गई है।
जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह मार्ग आगे जाकर एनएच-30 पर एनएचडीपी- IV योजनांतर्गत क्षेत्र कवर्धा के महत्वपूर्ण स्थान चिल्फी को रायपुर से 2 पार्ट में - एमपी सीमा धवईपानी चिल्फी से कवर्धा तक - 10 मीटर चौड़ाई में डामरीकृत तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक10 मीटर चौड़ाई में डामरीकृत कांक्रीट 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर सड़क के माध्यम से जोड़ता है। वर्तमान में चिल्फी से रायपुर मार्ग पर व्यावसायिक व भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है। जबलपुर-मंडला-चिल्फी के 4 लेन बन जाने पर इसके यातायात का दबाव भी आगे जाकर 2-लेन सड़क पर आयेगा। लोक सुरक्षा तथा व्यावसायिक महत्व को देखते हुए चिल्फी (धवईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक के एनएच -30 सेक्शन (लगभग 122 कि.मी.) को भी 4 लेन सड़क में उन्नयन किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करेंगे, ताकि जबलपुर से रायपुर तक सीधे 4-लेन की सुविधा आमजनों को मिल सके।
यातायात का दबाव कम होगा
विजय शर्मा ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति से एनएच 30 में यातायात का दबाव कम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध 4-लेन यात्रा संभव होगी। कवर्धा में बायपास निर्माण से एनएच 30 के भारी यातायात के दबाव से कवर्धा शहर को राहत मिलेगी। जबलपुर से रायपुर के मध्य एनएच-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय स्थित है। यह अंतर्राज्यीय सड़क व्यावसायिक-सामाजिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिस पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार होते रहता है। लोकहित, जनसुरक्षा के दृष्टिगत भारी यातायात को मुख्य मार्ग से डायवर्ट करने के लिए कवर्धा बायपास का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।