Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Amar Ujala Foundation organised a blood donation camp in Jind in collaboration with Help A Mission
{"_id":"69a3ef8f81492e09270c97b5","slug":"video-amar-ujala-foundation-organised-a-blood-donation-camp-in-jind-in-collaboration-with-help-a-mission-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में हेल्प ए मिशन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में हेल्प ए मिशन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने हेल्प ए मिशन वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से नई सब्जी मंडी के नजदीक स्थित एक होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में सुबह से ही युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन की डोर बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की अपील की।
संस्था के अध्यक्ष रजनीश क्वात्रा ने भी उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।