सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   special checking campaign conducted today for safety of common citizens in Kabirdham district

कबीरधाम में बदमाशों पर शिकंजा, किरायेदारों का किया दस्तावेज सत्यापन, कई संदिग्ध हिरासत में

Kabirdham bureau कबीरधाम ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:56 AM IST
special checking campaign  conducted today for safety of common citizens in Kabirdham district
कई जिले में कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए आज बुधवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि कोतवाली थाना कवर्धा क्षेत्र स्थित अटल आवास, घुघरी रोड में पुलिस, नगर पालिका और डीआरजी की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से दबिश देकर क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई व कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने गुंडा बदमाशों, निगरानीशुदा बदमाशों, स्थायी वारंटियों एवं आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की। क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए चार अलग-अलग टीमों का गठन कर समस्त अटल आवास परिसर में सर्चिंग व सत्यापन कार्यवाही की गई। मौके पर उपस्थित नगर पालिका की टीम ने सभी मकान मालिकों व किरायेदारों से दस्तावेज प्रस्तुत कराकर उनका सत्यापन किया। अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए गए। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ सप्ताहों से अटल आवास क्षेत्र में विवाद, झगड़े व असामाजिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जनहित में ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह ठोस और व्यापक कार्यवाही की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को सुरक्षित बनाना, शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को प्रबल करना रहा। कार्रवाई के दौरान पुलिस की तत्परता व अनुशासित उपस्थिति को देखकर स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया तथा पुलिस के प्रयास की सराहना की। नागरिकों ने विश्वास जताया कि इस प्रकार की नियमित कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का प्रभाव कम होगा और सामुदायिक जीवन सुरक्षित बनेगा।कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम थाना अथवा डायल 112 पर सूचित करें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जिले में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कबीरधाम पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गंगा घाट पर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने दूसरे को बुरी तरह पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

18 Jun 2025

छठे राज्य वित्त आयोग ने हरिद्वार में किया कार्यशाला का आयोजन, जनप्रतिनिधियों से लिए गए सुझाव

17 Jun 2025

Meerut: पटेल मंडप में दी शानदार प्रस्तुति

17 Jun 2025

पार्क सौंदर्यीकरण का महिलाओं ने किया विरोध, नवनिर्मित दीवार गिरा दी

17 Jun 2025

डीएम-सीएमओ के मामले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कही ये बात

17 Jun 2025
विज्ञापन

Video: बारिश से झेलनी पड़ी मुसीबत...सड़कों पर जलभराव, लोगों को हुई दिक्कत

17 Jun 2025

एटा में इस मार्ग पर अक्सर रहते हैं जाम के हालात...एंबुलेंस भी फंसी रही, ये है वजह

17 Jun 2025
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी...सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

17 Jun 2025

पीएमश्री स्कूल के तोड़े ताले...इतना सामान ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

17 Jun 2025

कानपुर में कैफे संचालक से रकम ट्रांसफर कराने वाले सिपाही को किया गया निलंबित

17 Jun 2025

रमेश अवस्थी ने सीपी कार्यालय में जिला व मंडल अध्यक्षों के साथ की समन्वय बैठक

17 Jun 2025

अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह को यूपी सीएम ने दिया आश्वासन

17 Jun 2025

अलीगढ़ में शुरू हुआ अमर उजाला प्रीमियर लीग 2025, पहला मैच ओजोन टाइटंस ने जीता

17 Jun 2025

कानपुर में बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलटी, चालक व सवारियां चुटहिल

17 Jun 2025

शास्त्री चौक चौराहे पर लगा भीषण जाम, लोग हुए परेशान

17 Jun 2025

Sheopur News: मां और भाइयों को खोजता रहा चीता, कूनो में सुनाई दी भावुक पुकार, कैमरे में कैद दुर्लभ नजारा

17 Jun 2025

Kota News: मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने मचाया उत्पात, पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

17 Jun 2025

MP News: आगरा से अगवा हुए मासूम को ग्वालियर पुलिस ने ढूंढा, किडनैपर गिरफ्तार; बेटे की चाह में किया था अपहरण

17 Jun 2025

ढलाई के दौरान भरभराई कॉलेज की छत, ढाई घंटे दबा रहा मजदूर

17 Jun 2025

Jabalpur News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटी का चल रहा इलाज

17 Jun 2025

Kota News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अचानक पहुंची कोटा, संगठन के पदाधिकारियों को नहीं लगी भनक; जानें कारण

17 Jun 2025

करनाल: फिलिस्तीन में नरसंहार रोकने की मांग

17 Jun 2025

गो सेवा संस्था की ओर से संकीर्तन का आयोजन

17 Jun 2025

पति ने पत्नी की उसके प्रेमी के साथ कराई शादी, भीगी आंखों से दोनों को किया विदा

17 Jun 2025

ई-रिक्शा चालकों को लूटने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

17 Jun 2025

बांदा में सुबह से रही भीषण उमस, शाम को हुई रिमझिम बारिश

17 Jun 2025

हरदोई में जीएसटी अधिवक्ता के मकान पर सीजीएसटी की इंटेलीजेंस टीम ने मारा छापा

17 Jun 2025

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को करेंगे सांचौर दौरा, वंदे गंगाजल जन अभियान कार्यक्रम में लेंगे भाग

17 Jun 2025

CG Education News: मान्यता सीजी बोर्ड इंग्लिश मीडियम का और फर्जी CBSE सिलेबस पढ़ा रहे ये निजी स्कूल, देखें ये वीडियो

17 Jun 2025

झज्जर: SDM और नप चेयरमैन ने किया कोसली रोड व रहणिया कॉलोनी का दौरा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed