{"_id":"69cf9585385e4dee590f9c65","slug":"3-people-engulfed-in-flames-during-stunt-at-hanuman-janti-event-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4121615-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba : हनुमान जयंती में करतब दिखाते समय आग की चपेट में आए तीन लोग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : हनुमान जयंती में करतब दिखाते समय आग की चपेट में आए तीन लोग, देखें वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 05:14 PM IST
Link Copied
कोरबा में रजगामार चौकी इलाके की घटना है जहां गुरुवार की रात घटना सामने आई है। हनुमान जयंती के कार्यक्रम में बड़ा हादसा हुआ है। करतब दिखाने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आ गई, और उसे बचाने की कोशिश में दो और लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। महिला समेत तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।ईलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा जा की घटना रजगामार चौकी इलाके के मेन क्लब एरिया में हुई।जहाँ कालोनी में हनुमान सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूम धाम से हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था इस कार्यक्रम में कॉलोनी के अलावा बस्ती के लोग और आसपास गांव के लोग कार्यक्रम को देखने के लिए आए हुए थे। इस कार्यक्रम में दोपहर के वक्त भंडारे और पूजा पाठ का आयोजन किया गया था वह शाम होने के बाद एक रैली निकाली गई थी जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया इस रैली के दौरान दुर्ग से आए कलाकारों करतब दिखाकर प्रदर्शन कर रहे थे।
लगभग 6 से 7 लोग इस प्रदर्शन कर रहे थे। जो अलग-अलग रूपों में रूप धारण किए हुए थे कोई शंकर जी तो कोई हनुमान जी तो कोई दुर्गा माता तब कोई काली माता सब अलग-अलग रूप में नजर आ रहे थे।
करतब के दौरान मुंह पर ज्वलनशील लेकर आग के सहारे प्रदर्शन दिखा रहे थे इस दौरान काली मां बनी एक महिला प्रदर्शन दिख रही थी अचानक से आग की चपेट में आ गई आग लगने के बाद उसने खुद को बचाने का प्रयास किया और इधर-उधर भागने लगी उसे बचाने के लिए दो और साथी प्रयास कर रहे थे जहां वह भी आग की चपेट में आ गए। किसी तरह स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया और तत्काल तीनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर रवाना हुई जहां उपचार के बाद तत्काल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे वही इस घटना के दौरान एक बड़ी घटना भी घट सकती थी समय रहते आग पर काबू पाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।