{"_id":"6a018de5ecb3b1e5d602675c","slug":"erajasv-adhikaari-aaur-hlaka-ptvari-ke-sath-bval-vayarl-vidiyo-korba-news-c-1-1-noi1487-4266353-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को बनाया बंधक: कोरबा में जमीन सीमांकन के दौरान बवाल, इस बात पर भड़के परिजन; चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को बनाया बंधक: कोरबा में जमीन सीमांकन के दौरान बवाल, इस बात पर भड़के परिजन; चार पर केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 02:21 PM IST
कोरबा में करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव में जमीन सीमांकन के दौरान जमकर विवाद हुआ। गलत नापी का आरोप लगाकर परिजनों ने राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी को बंधक बना लिया।
पटवारी भरत चौहान ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वे राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ 8 मई को नोनबिर्रा के बनियापारा पहुंचे थे। न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर आवेदक संतराम की भूमि का सीमांकन किया जा रहा था। विधिवत सूचना के बाद खसरा नंबर 643 के सभी बटांकन की नाप कर जानकारी दी गई।
दोपहर करीब एक बजे आवेदक संतराम, पुत्र लीलाधर पटेल, हुकुम चंद और हरिराम ने सीमांकन पर आपत्ति जताई। उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और अधिकारियों की कार का रास्ता रोक दिया। करतला थाना पुलिस ने पटवारी भरत चौहान की रिपोर्ट पर संतराम, लीलाधर पटेल, हरिराम और हुकुमचंद पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी को गाली-गलौज की। उन्होंने गलत नापी और पैसे लेकर सीमांकन का आरोप लगाया। पुत्र लीलाधर ने रस्सी से खुदकुशी कर फंसाने की धमकी दी। परिवार ने अधिकारियों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।