{"_id":"6a1840e795df934d8c052cee","slug":"police-parade-goons-who-spread-terror-at-sitamani-chowk-make-them-chant-gundagardi-karna-paap-hai-do-sit-ups-in-public-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4332332-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा: मारपीट कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मंगवाई माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: मारपीट कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मंगवाई माफी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 08:03 PM IST
Link Copied
कोरबा शहर के सीतामढ़ी चौक में सरेआम मारपीट कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने नागेश मद्रासी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके ही इलाके में जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाशों से पुलिस ने नारे लगवाए— “गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है।” बीच चौक पर उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई।
दरअसल, कुछ दिन पहले सीतामढ़ी चौक पर पुरानी रंजिश के चलते सीतामढ़ी रमेश गली निवासी रोशन शर्मा के साथ 15 से 20 लड़कों ने जमकर मारपीट की थी। बदमाशों ने बीच सड़क पर रोशन को घेरकर लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। इस मामले में नागेश मद्रासी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद क्षेत्र में यह संदेश देना था कि गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकलकर यह नजारा देखते रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था। आम लोग डरे हुए थे। इस तरह की कार्रवाई से लोगों के मन से बदमाशों का खौफ खत्म होगा। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून का राज कायम रहेगा।
जुलूस के दौरान पुलिस ने आरोपियों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई। कान पकड़कर उठक-बैठक कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा होगा। वहीं युवाओं को भी संदेश मिलेगा कि अपराध का रास्ता चुनने पर अंजाम बुरा होगा। फिलहाल इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है जिसकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।