{"_id":"69d7c898ad60f901d80234cb","slug":"video-major-success-for-police-and-anti-narcotics-task-force-ganja-worth-over-156-crore-recovered-in-mahasamund-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस और एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रक से 312.590 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में न केवल परिवहन करने वालों को पकड़ा, बल्कि 12 घंटे के भीतर ओडिशा के बरहमपुर से मुख्य पेडलर्स और मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया है।
सरायपाली एसडीओपी ललिता मेहर ने बताया कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। एनएच 53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी के दौरान जब संदिग्ध ट्रक को रोका गया, तो उसमें दो व्यक्ति सवार मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम इम्तियाज खान (मैसूर, कर्नाटक) और रवि प्रकाश राउतकर (बालाघाट, मध्य प्रदेश) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर बोरियों में छिपाकर रखा गया 312 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे यह खेप सोनपुर (ओडिशा) से लेकर मुंबई (महाराष्ट्र) खपाने जा रहे थे।
पुलिस ने मामले की गहराई तक जाते हुए 'एंड-टू-एंड' इन्वेस्टिगेशन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा के बरहमपुर में दबिश दी। वहां से पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों— जियाउल हक (मध्य प्रदेश), नदीम अंसारी (उत्तर प्रदेश) और सुखविंदर उर्फ बुलबुल (जम्मू-कश्मीर) को गिरफ्तार किया। ये आरोपी गांजे की व्यवस्था और परिवहन के लिए वाहनों का इंतजाम करने के मुख्य सिंडिकेट का हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।